बरेली: रोटरी क्लब मेले पर बारिश का खतरा, व्यवस्थाओं में लगे पदाधिकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। रोटरी क्लब दशहरा मेले का आज आखिरी दिन है। दूसरे दिन बारिश ने मेले का रंग फीका कर दिया था। आज मेले का अंतिम दिन है। आज भी कहीं बारिश मेले में खलल न डाल दे इसके लिए पदाधिकारियों ने व्यवस्था को दुरुस्त करने की बात कही है। बारिश से पुतला खराब …

बरेली, अमृत विचार। रोटरी क्लब दशहरा मेले का आज आखिरी दिन है। दूसरे दिन बारिश ने मेले का रंग फीका कर दिया था। आज मेले का अंतिम दिन है। आज भी कहीं बारिश मेले में खलल न डाल दे इसके लिए पदाधिकारियों ने व्यवस्था को दुरुस्त करने की बात कही है। बारिश से पुतला खराब न हो इसके लिए सिर पर पॉलिथीन लपेटकर रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले को लगाया गया है। इस बारे में पदाधिकारियों का कहना है अगर बारिश रुकती है तो मेला यथावत जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें- बरेली: भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव के पूर्व सुबह प्रभात फेरी का आयोजन, कैण्ट विधायक ने किया शुभारम्भ

 

संबंधित समाचार