बच्चों को प्रयोगशाला में पढ़ाएं, पुस्तकालय संचालन भी कराएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने अयोध्या नगर क्षेत्र में स्थित कम्पोजिट विद्यालय रामकोट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में नवनिर्मित आर्यभट्ट खगोलीय विज्ञान प्रयोगशाला का भी अवलोकन किया। दीवारों पर सौर मंडल व मानव शरीर सम्बंधी विभिन्न जानकारियों को बहुत ही सुन्दर ढंग से उकेरा गया है। नितीश कुमार ने विद्यालय …

अमृत विचार, अयोध्या। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने अयोध्या नगर क्षेत्र में स्थित कम्पोजिट विद्यालय रामकोट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में नवनिर्मित आर्यभट्ट खगोलीय विज्ञान प्रयोगशाला का भी अवलोकन किया। दीवारों पर सौर मंडल व मानव शरीर सम्बंधी विभिन्न जानकारियों को बहुत ही सुन्दर ढंग से उकेरा गया है।

नितीश कुमार ने विद्यालय में उपस्थित शिक्षकों को प्रयोगशाला का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने और कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के विभिन्न विषयों की डिजिटल शैक्षिक सामग्रियां रखने व बच्चों को कक्षा वार लैब में जाकर टीवी पर पढ़ाने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय में शीघ्र ही पुस्तकालय का संचालन भी प्रारम्भ करने हेतु प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया।

उन्होंने विद्यालय के टूटे प्लास्टर को ठीक कराने, फर्नीचर की मरम्मत, रंगाई पोताई कराकर उन्हें उपयोग में लाने तथा कम्पोजिट ग्रांट को बेहतर ढंग से सद्पयोग करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने विभिन्न कक्षों में जाकर अध्ययनरत बच्चों से गणित के सवाल लगवाकर व पुस्तकों को पढ़वाकर उनके शैक्षिक स्तर व शिक्षा की गुणवत्ता को परखा। उन्होंने बच्चों को विभिन्न पाठ्य सहगामी क्रियायें भी कराने तथा नियमित बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें… अयोध्या: जनौरा में जलभराव को लेकर भड़का जनाक्रोश, एडीए और नगर निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन

संबंधित समाचार