पंजाब: बटाला में एनकाउंटर-करीब 70 राउंड चलीं गोलियां, गैंगस्टर गिरफ्तार
चंडीगढ़। पंजाब में बटाला इलाके के एक गांव में मुठभेड़ के बाद खेतों में छिपकर भागने की चेष्टा कर रहे एक गैंगस्टर को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। ये भी पढ़ें- कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव: किसी ने नहीं लिया नामांकन वापस, खड़गे और थरूर के बीच होगा मुकाबला बटाला के …
चंडीगढ़। पंजाब में बटाला इलाके के एक गांव में मुठभेड़ के बाद खेतों में छिपकर भागने की चेष्टा कर रहे एक गैंगस्टर को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
ये भी पढ़ें- कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव: किसी ने नहीं लिया नामांकन वापस, खड़गे और थरूर के बीच होगा मुकाबला
बटाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतिंदर सिंह ने बताया कि गैंगस्टर ने पुलिस दल पर कई बार गोलियां चलायीं जिस पर पुलिस दल ने जवाबी कार्रवाई की और वह घायल हो गया। उन्होंने बताया कि गैंगस्टर रंजोध सिंह को गुरदासपुर के समीप गिरफ्तार कर लिया गया और उसके पास से दो पिस्तौल जब्त की गयीं।
उन्होंने बताया कि रंजोध जिस खेत में छिपा था, उसे घेर लिया गया और तलाशी अभियान चलाया गया। उनके अनुसार उससे पहले आत्मसमर्पण करने को कहा गया और जब वह नहीं माना तब उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सतिंदर सिंह ने बताया कि रंजोध के विरूद्ध आठ -नौ मामले दर्ज हैं । उन्होंने कहा, ‘ हाल में भी, बटाला पुलिस ने उसके विरूद्ध धारा 307 (हत्या के प्रयास) के तहत दो मामले दर्ज किये थे।’
SSP बटाला ने कहा कि गैंगस्टर रंजोत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ 6 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने सुबह उसके घर पर छापा मारा लेकिन वह वहां से फरार हो गया। पुलिस ने उसका पीछा किया लेकिन उसने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में वह घायल हो गया। उसके पास से 2 पिस्तौल बरामद हुई है।
उसने पुलिस पर 25-30 राउंड फायरिंग की और जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी करीब 30-40 राउंड फायरिंग की। इसमें कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ है। आगे की जांच की जा रही है- सतिंदर सिंह, एसएसपी, बटाला, पंजाब।
ये भी पढ़ें- Air Force Day: केंद्र सरकार ने वायुसेना में हथियार प्रणाली शाखा की स्थापना को मंजूरी दी: एअर चीफ मार्शल
