हरदोई: युवक को समझाती एसडीएम सदर स्वाती शुक्ला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, हरदोई। पारिवारिक विवाद से क्षुब्ध एक युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया। युवक के पानी की टंकी पर चढ़ने की जानकारी होने पर पुलिस व प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। वहीं पुलिस प्रशासन की तीन घंटे की मशक्कत के बाद युवक भाजपा का झंडा लेकर नीचे उतर आया। कोतवाली शहर के …

अमृत विचार, हरदोई। पारिवारिक विवाद से क्षुब्ध एक युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया। युवक के पानी की टंकी पर चढ़ने की जानकारी होने पर पुलिस व प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। वहीं पुलिस प्रशासन की तीन घंटे की मशक्कत के बाद युवक भाजपा का झंडा लेकर नीचे उतर आया। कोतवाली शहर के अंतर्गत राधा नगर निवासी पवन नामक युवक पारिवारिक विवाद से क्षुब्ध होकर विभूतिनगर स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया।

घटना की जानकारी मिलते ही नगर मजिस्ट्रेट सदानंद गुप्ता, एसडीएम सदर स्वाती शुक्ला, सीओ सिटी विनोद द्विवेदी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारियों ने युवक की पत्नी व मां को बुलवाया और घटना के संबंध में जानकारी हासिल की। जिसके बाद युवक से मोबाइल पर बात कर प्रशासन के अधिकारियों ने काफी समझाया और उसकी समस्याओं का निस्तारण करने की बात कही। जिसके बाद युवक स्वयं नीचे उतर आया।

घटना के संबंध में नगर मजिस्ट्रेट श्री गुप्ता ने बताया कि युवक का पारिवारिक विवाद है। जिसमें वह काफी क्षुब्ध रहता हैं उसका आरोप है कि उसका सौतेला बाप होने के कारण उसकी घर में कोई बात नहीं सुनी जाती हैं। इसके अलावा समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने की बात भी कहता रहा। युवक नशे की हालत में टंकी पर चढ़ा था। नीचे उतरे युवक को पुलिस अपनी अभिरक्षा में लेकर चली गई। घटना की जानकारी लगते ही बिलग्राम चुंगी से सांडी चुंगी के मध्य जाम की स्थिति बन गई। टंकी पर युवक के चढ़ने का समाचार जंगल की आग की तरह आस पास के कई मोहल्लों में फैल गया। देखते ही देखते वहां सैकड़ों तमाशबीनों की भीड़ लग गई।

यह भी पढ़ें.. हरदोई: वसूली करने पहुंची विजीलेंस की फर्ज़ी टीम बनाई गई बंधक

संबंधित समाचार