पीलीभीत: महिला को सरेराह युवक ने पटक-पटक कर पीटा, देखें वीडियो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। पुलिस महकमा भले ही महिला सुरक्षा की बात करता हो, लेकिन सड़को पर खुलेआम महिलाएं पिट रही है। सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो वायरल होने के बाद खलबली मची रही। ये भी पढ़ें- पीलीभीत: घर की दीवार गिरने से मासूम की मौत, परिजनों में मचा कोहराम शनिवार को एक वीडियो सोशल …

पीलीभीत, अमृत विचार। पुलिस महकमा भले ही महिला सुरक्षा की बात करता हो, लेकिन सड़को पर खुलेआम महिलाएं पिट रही है। सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो वायरल होने के बाद खलबली मची रही।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: घर की दीवार गिरने से मासूम की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

शनिवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। एक व्यक्ति महिला को सरेराह सड़क पर बाल पकड़कर पीटता रहा। लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन वह लोगों पर भी हमलावर हो गया। इसे महिला सुरक्षा से जोड़कर बताया जाता रहा। वीडियो परनपुर का बताया जा रहा है। पीटने वाला अधिवक्ता और महिला उसकी पत्नी बताई गई है। फिलहाल, पूरनपुर पुलिस मामले की रिपोर्ट दर्ज होने की बात कह रही है।

वायरल वीडियो शुक्रवार का है। पत्नी की तहरीर पर पति पर मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है- अशोक पाल, कोतवाल, पूरनपुर कोतवाली।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: चौकीदार को बंधक बनाकर पटाखे की दुकान में लूटपाट, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार