पाकिस्तान की मदद करना दुनिया की नैतिक जिम्मेदारी : एंटोनियो गुटेरेस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र के संयुक्त सचिव एंटोनियो गुटेरेस ने पर्यावरण को 80 प्रतिशत तक बरबाद करने का ठीकरा दुनिया के औद्योगिक देशों पर फोड़ते हुए कहा है कि पाकिस्तान पर्यावरणीय अन्याय के दुखद प्रभावों को झेल रहा है और ऐसे में औद्योगिक देशों की जिम्मेदारी है कि वह पाकिस्तान की मदद करें। समाचार पत्र ‘डान’ …

न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र के संयुक्त सचिव एंटोनियो गुटेरेस ने पर्यावरण को 80 प्रतिशत तक बरबाद करने का ठीकरा दुनिया के औद्योगिक देशों पर फोड़ते हुए कहा है कि पाकिस्तान पर्यावरणीय अन्याय के दुखद प्रभावों को झेल रहा है और ऐसे में औद्योगिक देशों की जिम्मेदारी है कि वह पाकिस्तान की मदद करें। समाचार पत्र ‘डान’ ने रविवार को प्रकाशित रिपोर्ट में बताया कि संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने भीषण प्राकृतिक आपदा झेल रहे पाकिस्तान की मदद करना औद्योगिक देशों की नैतिक जिम्मेदारी बताया है।

उन्होंने कहा “ आज पाकिस्तान ऐसे हालातों से गुजर रहा है कल कोई अन्य देश भी ऐसी ही मुसीबत में फंस सकता है। हाल की में पाकिस्तान की यात्रा करने वाले गुटरेस ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को बताया कि पाकिस्तान का उतना जमीनी क्षेत्र पानी में पूरी तरह से डूब गया है जितना उनके देश पुर्तगाल का क्षेत्रफल है।

उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि पाकिस्तान जन स्वास्थ्य आपदा के मुहाने पर खड़ा है। बडे इलाके के जलमग्न होने से हैजा, मलेरिया और डेंगू बुखार जैसी बीमारियों के फैलने का खतर बहुत बढ़ गया है और अगर ऐसा होता है तो जितने लोग अभी तक बाढ़ के कारण मारे गए हैं उनसे कहीं बहुत अधिक संख्या में मौतें होंगी। इस बीच संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी समिति ने भी दुनिया भर के देशों से पाकिस्तान की मदद करने की अपली की और कहा कि छह लाख पचास हजार से अधिक लोगों को तुंरत राहत सामग्री मुहैया कराने की आवश्यकता है।

ये भी पढ़ें : Russia Ukraine War : रूस का जेपोरीजिया में फिर मिसाइल अटैक, 17 लोगों की मौत

संबंधित समाचार