नीतीश पर PK का तंज, ‘कहना कुछ चाहते हैं और बोलते कुछ हैं, उम्र का असर दिख रहा…’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पटना। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने रविवार को कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर उम्र का असर दिखने लगा है और साथ ही वह उन लोगों से घिरे होने के कारण ‘राजनीतिक रूप से अलग-थलग’ महसूस कर रहे हैं, जिन पर उन्हें भरोसा नहीं है। ये भी पढ़ें- दिल्ली वालों को ‘दिवाली गिफ्ट’, …

पटना। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने रविवार को कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर उम्र का असर दिखने लगा है और साथ ही वह उन लोगों से घिरे होने के कारण ‘राजनीतिक रूप से अलग-थलग’ महसूस कर रहे हैं, जिन पर उन्हें भरोसा नहीं है।

ये भी पढ़ें- दिल्ली वालों को ‘दिवाली गिफ्ट’, रेस्टोरेंट से लेकर मेडिकल शॉप्स तक… 24 घंटे खुले रहेंगे 314 प्रतिष्ठान

नीतीश कुमार ने एक दिन पहले किशोर के बारे में कहा था कि वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए काम कर रहे हैं और एक बार उन्होंने उन्हें जद (यू) का कांग्रेस में विलय करने की सलाह दी थी। प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार पर धीरे-धीरे उम्र का असर दिखने लगा है। वह घबराए हुए दिखते हैं।

प्रशांत पेशेवर रूप से और पार्टी में शामिल होकर भी कुमार के साथ काम कर चुके हैं। फिलहाल वह बिहार की 3,500 किलोमीटर लंबी ‘पदयात्रा’ पर हैं। उन्होंने एक वीडियो में कहा कि कुमार जब बोलना शुरू करते हैं, तो कहना कुछ चाहते हैं और बोल कुछ देते हैं। अगर उनको लगता है कि मैं भाजपा के लिए काम कर रहा हूं तो मैं उन्हें ऐसा सुझाव क्यों दूंगा, जिससे कांग्रेस मजबूत हो। किशोर ने कहा कि वह ऐसी बातें करते रहते हैं, जिनका कोई मतलब नहीं होता।

उन्होंने कहा कि अंग्रेजी का शब्द ‘डिलूशनल’ नीतीश कुमार पर बिलकुल सही बैठता है। वह राजनीतिक रूप से अलग-थलग महसूस कर रहे हैं क्योंकि वह उन लोगों से घिरे हुए हैं जिन पर उन्हें भरोसा नहीं है। इससे वह भयभीत हो गए हैं और घबराहट में ऐसी बातें कहते रहते हैं जिनका कोई मतलब नहीं होता।

ये भी पढ़ें- Video: ‘मुसलमान कंडोम सबसे ज्यादा इस्तेमाल कर रहे’,जनसंख्या पर भागवत को ओवैसी का जवाब

संबंधित समाचार