गोरखपुर: सपा कार्यालय में मनाई गई महर्षि बाल्मीकि जयंती
अमृत विचार, गोरखपुर। समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष अवधेश यादव की अध्यक्षता में आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जी की जयन्ती मनाई गई। नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित उनके चरणों में शत शत नमन करते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में निवर्तमान जिलाध्यक्ष अवधेश …
अमृत विचार, गोरखपुर। समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष अवधेश यादव की अध्यक्षता में आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जी की जयन्ती मनाई गई। नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित उनके चरणों में शत शत नमन करते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में निवर्तमान जिलाध्यक्ष अवधेश यादव ने कहा कि आदि कवि महर्षि वाल्मीकि, संस्कृत रामायण के प्रसिद्ध रचयिता थे। जो आदिकवि के रूप में प्रसिद्ध हैं। उन्होंने संस्कृत मे रामायण की रचना की।महर्षि वाल्मीकि द्वारा रची रामायण वाल्मीकि रामायण कहलाई।
रामायण एक ऐसा महाकाव्य है जो कि राम के जीवन के माध्यम से हमें जीवन के सत्य व कर्तव्य से, परिचित करवाता हैं। वाल्मीकि जी के जीवन से बहुत सीखने को मिलता हैं, उनका व्यक्तितव साधारण नहीं था। उन्होंने अपने जीवन की एक घटना से प्रेरित होकर अपना जीवन पथ बदल दिया, जिसके फलस्वरूप वे महान पूज्यनीय कवियों में से एक बने।
यही चरित्र उन्हें महान बनाता हैं और हमें उनसे सीखने के प्रति प्रेरित करता हैं। इस दौरान प्रमुख रूप से निवर्तमान जिलाध्यक्ष अवधेश यादव, जयप्रकाश यादव, संजय पहलवान, मैंना भाई, ओम प्रकाश यादव, बृजेश कुमार गौतम, बाबू राम यादव, रामजीत यादव, बृजनाथ मौर्य, अनिल कुमार, अशोक चौधरी, घनश्याम राव, विक्की निषाद, निखिलेश यादव आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें… गोरखपुर: परंपरा के अनुसार हुई मस्जिदों में परचम कुशाई
