इटावा: उलमाए-इकराम की सरपरस्ती में अदब के साथ निकला जुलूस-ए-मुहम्मदी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा, अमृत विचार। जश्ने ईद मिलादुन्नबी सल्ल के मुबारक मौके पर शहर में उलमाए-इकराम की सरपरस्ती में बहुत ही अदब के साथ मदरसा दारुल उलूम गौसिया तजवीदुल कुरआन आज़ाद नगर नई बस्ती से सुबह जुलूस-ए-मुहम्मदी निकाला गया।जिसमें शहर की दर्जनों कमेटियों के लोगों ने हाथ ठेलो पर सुंदर काबा शरीफ,मदीना शरीफ आदि बना कर अपनी …

इटावा, अमृत विचार। जश्ने ईद मिलादुन्नबी सल्ल के मुबारक मौके पर शहर में उलमाए-इकराम की सरपरस्ती में बहुत ही अदब के साथ मदरसा दारुल उलूम गौसिया तजवीदुल कुरआन आज़ाद नगर नई बस्ती से सुबह जुलूस-ए-मुहम्मदी निकाला गया।जिसमें शहर की दर्जनों कमेटियों के लोगों ने हाथ ठेलो पर सुंदर काबा शरीफ,मदीना शरीफ आदि बना कर अपनी टीम के साथ जुलूस में पहुँचे।

जुलूस का आरंभ हाफिज़ कफील अहमद चिश्ती ने कुरआन पाक की तिलावत से किया उसके बाद डॉ०शुऐब अहमद नईमी चिश्ती सज्जादानशीन दरगाह शरीफ नईमिया चिश्तिया व मौलाना उबैदुर्रहमन खान कादरी सदर जमात रजाये मुस्तफा ने हरी झंडी दिखाई झंडी दिखाने से पूर्व जुलूस के आयोजक कारी सरफराज़ आलम निज़ामी,हाजी अज़ीम वारसी सरपरस्त अंजुमन गुलामान-ए-हुसैन, सदर हाजी रहीस अहमद,सेक्रेटरी वाई०के०शफी चिश्ती, हसीन अहमद आदि लोगों ने उलमाए-इकराम का साफा पहनाकर व गुलपोशी कर स्वागत किया।
दूसरा जुलूस नया शहर से अन्जुमन-ए-हुसैनिया की ओर से निकाला गया जिसमें जुलूस को हरी झंडी सी ओ सिटी अमित कुमार ने दी। सदर हाजी सरफराज़ मुस्तफा खां,सरपरस्त हाजी मुइनुद्दीन गुड्डू मंसूरी,पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद फुरकान अहमद आदि लोगों ने उलमाए-इकराम का स्वागत किया।

सुबह लगभग चार बजे मस्जिद पंजाबीयान कटरा शहाब खां से मौलाना ज़ाहिद रज़ा ने भी जुलूस निकाला।रात को बाद इशा बच्चों का दीनी मुकाबला हुआ और उलमाए-इकराम ने नबी सल्ल०की शान में कलाम पेश किये।

जुलूस-ए-मुहम्मदी का शहर में जगह-जगह आका सल्ल के चाहने वालों ने अपने घरों की छतों से फूलों की वर्षा कर जुलूस का स्वागत किया और स्टाल लगाकर लंगर भी बाटा।

ये भी पढ़ें-हमीरपुर: राशन लेने गए दलित को पीटा, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार