महर्षि वाल्मीकि जयंती : डीएम ने सफाईकर्मियों को किया सम्मानित
अमृत विचार, बांदा। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर कचहरी के निकट संकट मोचन मंदिर परिसर में रामायण पाठ का आयोजन किया गया। इसके बाद सफाई कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी अनुराग पटेल के मुख्य आतिथ्य में तथा अपर जिलाधिकारी उमाकांत त्रिपाठी की मौजूदगी में संकट मोचन मंदिर परिसर में वाल्मीकि …
अमृत विचार, बांदा। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर कचहरी के निकट संकट मोचन मंदिर परिसर में रामायण पाठ का आयोजन किया गया। इसके बाद सफाई कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी अनुराग पटेल के मुख्य आतिथ्य में तथा अपर जिलाधिकारी उमाकांत त्रिपाठी की मौजूदगी में संकट मोचन मंदिर परिसर में वाल्मीकि जयंती का वृहद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसमें सर्वप्रथम महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण के पाठ का आयोजन किया गया। इसके बाद सफाई के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित किए जाने के साथ ही उनका उत्साहवर्धन भी किया। जिलाधिकारी द्वारा संविदा के तहत वार्डों में नियुक्त जो सफाई कर्मी सम्मानित किए गए। उनमें वार्ड नंबर एक से सुनीता देवी, वार्ड नंबर 4 से कमलादेवी, वार्ड नंबर 5 से रामकली, वार्ड नंबर 6 से सुदामा तथा वार्ड नंबर 8 से मायादेवी शामिल हैं।
इन सभी को उनके उत्कृष्ट सफाई कार्य के लिए जिलाधिकारी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में तहसीलदार सदर पुष्पक, अधिशाषी अधिकारी बुद्धि प्रकाश आदि शामिल रहे। इसी प्रकार उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के मंडल अध्यक्ष कालका प्रसाद सागर के नेतृत्व में मोहल्ला अलीगंज पोंडाबाग स्थित प्राइमरी स्कूल के निकट वाल्मीकि समाज की ओर से महर्षि वाल्मीकि की जयंती मनाई गई।
इसमें मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्राधिकारी सदर अंबुजा त्रिवेदी व विशिष्ट अतिथि के रूप में अधिशाषी अधिकारी बुद्धिप्रकाश यादव मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष डीडी पंडा एड., मुन्नालाल प्रेमी, जिलाध्यक्ष अंकित अंबेडकर, सुशीला, मातादीन, भोला विलसन, तिजोला प्रसाद, बिंदा गर्ग, तोताराम गहिरवार, खिन्नीबाबू, चंद्रशेखर, राकेश, गोरेलाल भारतीय समेत बड़ी संख्या में संगठन के लोग शामिल रहे।
यह भी पढ़ें:- महर्षि वाल्मीकि ने ही हम सबको भगवान राम के साथ साक्षात्कार कराया: सीएम योगी
