लखनऊ विश्वविद्यालय ने बीटेक छात्रों की दी बड़ी राहत, बदल सकते हैं अपनी ब्रांच, जानिए आवेदन की तिथि
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने बीटेक छात्रों को बड़ी राहत देते हुए बीच ही पढ़ाई में ही अपनी ब्रांच बदलने का अवसर दिया है। लेकिन बीटेक थर्ड सेमेस्टर के लिए छात्र आवेदन कर सकते हैं। रविवार को इस बारे में जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ दुर्गेश श्रीवास्तव ने कहा कि विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संकाय …
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने बीटेक छात्रों को बड़ी राहत देते हुए बीच ही पढ़ाई में ही अपनी ब्रांच बदलने का अवसर दिया है। लेकिन बीटेक थर्ड सेमेस्टर के लिए छात्र आवेदन कर सकते हैं। रविवार को इस बारे में जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ दुर्गेश श्रीवास्तव ने कहा कि विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संकाय की ओर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। छात्र इसके लिए 18 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं इंजीनियरिंग संकाय के प्रोफेसर इंचार्ज प्रो. आर एस गुप्ता ने बताया कि छात्रों की मांग थी कि उनको अपनी ब्रांच बदलने का मौका दिया जाना चाहिए है। दरअसल कई छात्र कुछ ब्रांचों में शैक्षिक गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठा रहे थे। लखनऊ विश्वविद्यालय के द्वितीय परिसर में बीटेक, बीफार्मा, एमसीए पाठ्यक्रम संचालित है।
प्रथम वर्ष में बैक पेपर वाले नहीं कर सकेंगे आवेदन
बीटेक तृतीय सेमेस्टर के ऐसे विद्यार्थी ही ब्रांच बदलने के लिए आवेदन के लिए अर्ह होंगे, जिनका प्रथम वर्ष में कोई बैक पेपर न हो। छात्र-छात्राएं वेबसाइट या संकाय से आवेदन पत्र लेकर उसे भरकर 18 नवंबर को दोपहर तीन बजे तक आफिस में जमा कर दें। इसके साथ उन्हें तृतीय सेमेस्टर की फीस रसीद भी लगानी होगी। आवेदन में उन्हें अंडरटेकिंग भी लिखकर देनी होगी।
