Mulayam Singh Yadav Death: मंदिर बनाकर दस साल से करते रहे पूजा, आज उन्हें छोड़ कर चला गया मजलूमों का देवता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। विगत दस साल से जिस देवता का मंदिर बनाकर उसकी पूजा करते रहे, आज उनका देवता उन्हें छोड़कर चला गया। सतांव विकास क्षेत्र का गांव शाहखेड़ा स्तब्ध है। अनुयाई निर्वाक हैं। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव राजनीति में एक बड़ी शख्सियत रहे हैं, उन्हें धरतीपुत्र के नाम से जाना जाता है। हालांकि उनके कई …

रायबरेली। विगत दस साल से जिस देवता का मंदिर बनाकर उसकी पूजा करते रहे, आज उनका देवता उन्हें छोड़कर चला गया। सतांव विकास क्षेत्र का गांव शाहखेड़ा स्तब्ध है। अनुयाई निर्वाक हैं। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव राजनीति में एक बड़ी शख्सियत रहे हैं, उन्हें धरतीपुत्र के नाम से जाना जाता है। हालांकि उनके कई समर्थक तो उन्हें ईश्वर का अवतार भी मानते हैं और कई वर्षों से उनकी पूजा अर्चना कर रहे हैं, और तो और मुलायम सिंह का यादव का मंदिर भी बनाकर उनकी देवताओं की तरह पूजा हो रही है।

मुलायम के प्रति उनके समर्थकों की यही आस्था रायबरेली के सतांव में देखने को मिली है। जहां उनके एक समर्थक ने करीब 10 साल पहले उनका एक मंदिर बनवा डाला और पूजन अर्चन कर रहा है। रायबरेली में सतांव के शाहखेड़ा निवासी रामबाबू यादव मुलायम सिंह के समर्थक हैं और उनकी आस्था इतनी गहरी है कि उन्हें वह ईश्वर का अवतार मानते हैं।

इसके पहले वह घर मे ही उनकी फ़ोटो रखकर पूजा अर्चना कर रहे थे। रामबाबू के अनुसार 2012 में उन्होंने मन्नत मांगी थी कि यदि नेता जी की सरकार आ जायेगी तो वह उनका मंदिर बनवाएंगे। रामबाबू कहते हैं कि नेता जी के लिए उनके मन मे बहुत आस्था है और वह ईश्वर के रूप हैं जिन्होंने मानव योनि में जन्म लेकर पिछड़ों और वंचितों के कष्ट दूर किये हैं।मुलायम सिंह के निधन का समाचार सुनकर रामबाबू बहुत दुःखी हैं।

यह भी पढ़ें:-राजनीति के अखाड़े के पहलवान मुलायम सिंह यादव का निधन, UP में 3 दिन का राजकीय शोक, कल सैफई में अंतिम संस्कार

संबंधित समाचार