मुरादाबाद : बारिश में डूबी धान की फसल, डीएम ने लिया नुकसान का जायजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। सोमवार को पांचवें दिन भी वर्षा का क्रम जारी रहा। हालांकि रविवार की तुलना में बारिश कम हुई। 24 घंटे में 73.2 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। मंगलवार को भी बारिश का क्रम जारी रहेगा। इसको देखते हुए जिला प्रशासन ने आठवीं तक के स्कूल बंद करने का आदेश दिया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों …

मुरादाबाद,अमृत विचार। सोमवार को पांचवें दिन भी वर्षा का क्रम जारी रहा। हालांकि रविवार की तुलना में बारिश कम हुई। 24 घंटे में 73.2 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। मंगलवार को भी बारिश का क्रम जारी रहेगा। इसको देखते हुए जिला प्रशासन ने आठवीं तक के स्कूल बंद करने का आदेश दिया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ भारी वर्षा से धान व अन्य फसलों के नुकसान का जायजा लेने के लिए कई गांवों का निरीक्षण किया।

भारी वर्षा ने जिंदगी को बेपटरी कर दिया है। स्कूल-कॉलेजों की बंदी से छात्र घरों में रहे लेकिन, सोमवार को भी बारिश ने दिनचर्या में खलल डाला। कामकाजी लोगों को अधिक परेशानी हुई तो दूसरी ओर बाजार में भी भीड़भाड़ कम रही। भारी वर्षा से धान व अन्य फसलों के नुकसान का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व युगराज सिंह, जिला कृषि अधिकारी ऋतुषा तिवारी, तहसीलदार सदर और प्रबंधक इफ्को टोकियो जनरल इंश्योरेंस कंपनी के साथ दलपतपुर, नरखेड़ा, वीरपुर धान, गोविंदपुर, बूजपुरआशा, बूजपुरमान, करनपुर, सरकडा खास, डूंगरपुर, सेहल, खानपुर कस्बा तथा दादूपुर गांवों का निरीक्षण बारिश में ही किया। उन्होंने किसानों से उनकी फसल के नुकसान की जानकारी ली। पाया कि बासमती और सरबती धान की फसल खेतों में गिरी है। किसानों ने जिलाधिकारी को बताया कि फसल नीचे गिरने वह बर्बाद हो गई।

जिलाधिकारी ने प्रभावित किसानों को आश्वस्त किया कि वर्षा बंद होने पर राजस्व टीम के माध्यम से फसलों की क्षति का आंकलन कराएंगे। इसके लिए कृषि निवेश अनुदान प्रभावित किसानों को दिलाएंगे। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : पेंशनर्स ने की दिवाली से पहले भुगतान की मांग

संबंधित समाचार