बहराइच में बाढ़ के पानी में डूबकर तीन लोगों की मौत
बहराइच, महसी-उर्रा। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में बाढ के पानी में डूबकर तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें सभी के शव बरामद हो गए हैं। पुलिस ने मुर्तिहा में बरामद हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि हरदी में बाढ़ में हुई मौत के मामले में परिवार के लोगों ने शव …
बहराइच, महसी-उर्रा। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में बाढ के पानी में डूबकर तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें सभी के शव बरामद हो गए हैं। पुलिस ने मुर्तिहा में बरामद हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि हरदी में बाढ़ में हुई मौत के मामले में परिवार के लोगों ने शव पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है।
हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरूहा बेहड निवासी 44 वर्षीय रामकरन पुत्र साधु सोमवार को मवेशियों को बाढ़ से निकालने के लिए गया था। मवेशी हांकते समय वह पानी में डूब गया। बाढ़ के पानी में डूबकर ग्रामीण की मौत हो गई। परिवार के लोगों ने शव पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। इसी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रमपुरवा के मजरा भागीरथपुरवा निवासी 60 वर्शीय फेरूलाल रविवार शाम को खेत जा रहे थे।
खेत जाते समय उनका पैर फिसल गया। जिससे वह बाढ के पानी में बह गए। डूबकर फेरूलाल की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। उधर मुर्तिहा कोतवाली के निद्धीपुरवा गांव निवासी जोधा पुत्र सुरेष चंद्र पानी में डूब गया है। जोधा का शव अभी तक बरामद नहीं हुआ है। गांव के लोगों का कहना है कि पुलिस शव की तलाश नहीं रही है। एनडीआरएफ की टीम भी नहीं पहंची है।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: अमृत सरोवर में नहाने उतरे तीन बच्चे डूबे, दो की मौत
