बरेली: मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद सपा कार्यालय में शोकसभा का हुआ आयोजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का आज निधन हो गया। उनके निधन से हर तरफ शोक की लहर है। राजनेता हों या फिर कोई आम जनता, हर कोई मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक व्यक्त कर रहा है। कुछ राजनेता तो उन्हें जननेता बता रहे हैं और उनके जमीन …

बरेली, अमृत विचार। पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का आज निधन हो गया। उनके निधन से हर तरफ शोक की लहर है। राजनेता हों या फिर कोई आम जनता, हर कोई मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक व्यक्त कर रहा है। कुछ राजनेता तो उन्हें जननेता बता रहे हैं और उनके जमीन से जुड़े रहने वाली आदत को याद कर रहे हैं। बरेली के सपा कार्यालय पर मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद शोक सभा रखी गई।

ये भी पढ़ें- नहीं रहे नेता जी: मुलायम सिंह यादव 2006 में आए थे बरेली, निधन से लोकतंत्र सेनानियों में शोक

शोक सभा में मुलायम सिंह यादव की तस्वीर पर सभी सपा नेताओं और पदाधिकारियों ने पुष्प अर्पण किए और शोक व्यक्त किया।इस दौरान सपा कार्यालय में पूर्व जिला अध्यक्ष शिवचरण कश्यप, पूर्व महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, पूर्व मेयर डॉक्टर आईएस तोमर, पूर्व सीएमओ विजय सिंह यादव, वरिष्ठ पदाधिकारी, प्रमोद सिंह वीस्ट, प्रमोद सिंह यादव, पूर्व विधायक विजयपाल सिंह, अनीश बेग, पूर्व मंत्री भगवतशरण गंगवार, योगेश यादव आदि लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- बरेली: नेताजी के जाने का सपा ही नहीं अन्य दलों को भी गम, सभी ने दुख व्यक्त कर अपनी प्रतिक्रिया की जाहिर

 

 

संबंधित समाचार