अयोध्या: मंडल कारागार में निरुद्ध बुजुर्ग बंदी की हुई मौत, कुमारगंज थाना क्षेत्र का था निवासी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। लगभग 2 माह से मंडल कारागार में निरुद्ध कुमारगंज थाना क्षेत्र के अकमा गांव निवासी बुजुर्ग बंदी की मंगलवार को मौत हो गई। दलित पर हमला कर गंभीर रूप घायल करने के मामले में पुलिस ने उसे 16 अगस्त को गिरफ्तार कर चालान किया था। बताया गया कि मंगलवार की भोर 3.50 बजे बंदी …

अयोध्या। लगभग 2 माह से मंडल कारागार में निरुद्ध कुमारगंज थाना क्षेत्र के अकमा गांव निवासी बुजुर्ग बंदी की मंगलवार को मौत हो गई। दलित पर हमला कर गंभीर रूप घायल करने के मामले में पुलिस ने उसे 16 अगस्त को गिरफ्तार कर चालान किया था। बताया गया कि मंगलवार की भोर 3.50 बजे बंदी रक्षक नितिन कुमार और सौरव यादव 54 वर्षीय ओमप्रकाश पांडे पुत्र भवानी पाल पांडे को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।

जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डाक्टर शिशिर श्रीवास्तव ने परीक्षण के बाद बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने शव को मोर्चरी में रखवा पोस्टमार्टम के लिए मेमो कोतवाली नगर पुलिस को भिजवाया है। मंडल कारागार के वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने बताया कि मृतक बंदी ओम प्रकाश इसी जिले के कुमारगंज थाना क्षेत्र स्थित आत्मा गांव का निवासी था।

वह कुमारगंज थाना क्षेत्र के मारपीट गाली-गलौज तथा हमला कर गंभीर रूप से घायल करने और अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के एक मामले में 16 अगस्त को कारागार आया था। मृतक के परिजनों को सूचना भिजवाने के साथ अग्रिम विधिक कार्रवाई कराई जा रही है।

यह भी पढ़ें:-रायबरेली: सड़क के किनारे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत

संबंधित समाचार