अयोध्या: रामानुजाचार्य की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में आएंगे सीएम योगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या के दौरे पर रहेंगे। वह निर्माेचन चौराहा स्थित श्री रामास्वामी मंदिर में रामानुजाचार्य की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के आगमन व सुरक्षा के मानकों को देखते हुए पुलिस अधिकारी व सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बताया …

अयोध्या, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या के दौरे पर रहेंगे। वह निर्माेचन चौराहा स्थित श्री रामास्वामी मंदिर में रामानुजाचार्य की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के आगमन व सुरक्षा के मानकों को देखते हुए पुलिस अधिकारी व सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11 बजे अयोध्या में पहुंचेंगे। इसके बाद वह श्रीराम मंत्रअर्थ मंडपम हर्षण नगर के श्री राम मंत्र महायज्ञ रजत जयंती महोत्सव कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। दीपोत्सव की समीक्षा बैठक करेंगे।

ये भी पढ़ें-बहराइच: थाने में घुसा बाढ़ का पानी, सुरक्षित ठिकाने के लिये ट्रैक्टर से रवाना हुए पुलिसकर्मी

संबंधित समाचार