मुरादाबाद: फसलों के नुकसान का जिलाधिकारी ने किया आंकलन, सतर्कता बरतने का निर्देश
मुरादाबाद, अमृत विचार। जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने मंगलवार को बारिश के कारण धान की फसल के नुकसान और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को प्रभावितों की मदद करने और फसल के नुकसान का सर्वे कर जल्द रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने हीरापुर, चक लालपुर, रजौड़ा, लालपुर तितरी, भीतखेड़ा, जैतपुर …
मुरादाबाद, अमृत विचार। जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने मंगलवार को बारिश के कारण धान की फसल के नुकसान और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को प्रभावितों की मदद करने और फसल के नुकसान का सर्वे कर जल्द रिपोर्ट देने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने हीरापुर, चक लालपुर, रजौड़ा, लालपुर तितरी, भीतखेड़ा, जैतपुर विसाहत, ब्लॉक मुंडापांडे, तहसील मुरादाबाद के क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। बाढ़ की संभावना वाले गांवों में बचाव व राहत उपाय के प्रबंध करने के लिए कहा। किसानों से बातचीत कर फसल नुकसान की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व युगराज सिंह, उप जिलाधिकारी सदर प्रशांत तिवारी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : निगम की टीम ने कांठ रोड पर हटवाया अतिक्रमण, शिकायत पर की कारवाई
