बहराइच: सड़क पर जलभराव से हुआ हादसा, पानी में गिरकर युवक की मौत
बहराइच। जिले के कोतवाली देहात के शेखदहीर गांव निवासी एक युवक मंगलवार को पत्नी के साथ सड़क पार कर रहा था। तभी वह अनियंत्रित होकर गिर गया। युवक की पानी में डूबकर मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पत्नी बाल-बाल बच गई। सड़क खराब होने और जल निकासी की सुविधा न होने से नाराज …
बहराइच। जिले के कोतवाली देहात के शेखदहीर गांव निवासी एक युवक मंगलवार को पत्नी के साथ सड़क पार कर रहा था। तभी वह अनियंत्रित होकर गिर गया। युवक की पानी में डूबकर मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पत्नी बाल-बाल बच गई। सड़क खराब होने और जल निकासी की सुविधा न होने से नाराज गांव के लोग विधायक से मिलने पहुंचे। सभी ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
कोतवाली देहात क्षेत्र के शेखदहीर के मजरा आगापुरवा निवासी अखिलेश कुमार (28) पुत्र राम अचल मंगलवार को पत्नी के साथ सड़क से जा रहा था। सड़क पर काफी जलभराव है। अनियंत्रित होकर युवक गिर गया। पानी में डूबकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पत्नी बाल बाल बच गई।

पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद नाराज गांव के लोग सदर विधायक के यहां लगे। सभी ने कहा कि ग्राम प्रधान सड़क तक नहीं बनवा रहा है। जल निकासी की सुविधा नहीं है। ऐसे में विधायक हम सभी की मांग पर अमल करें। सभी ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान अन्य लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: पिता को बैंक जाने से मना कर रहा था बेटा, नहीं माना तो फावड़ें से वार कर उतारा मौत के घाट
