हरदोई: नाले में मिला घर से लापता युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। घर से दोपहर का खाना खाने के बाद से लापता हुई युवती का शव मंगलवार को दूसरे दिन नाले में पड़ा हुआ देखा गया। मामला अरवल थाने के जवाहरपुरवा मजरा देहलिया का बताया गया है। पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेते हुए उसका पोस्टमार्टम कराया। बताया गया है कि अरवल …

हरदोई, अमृत विचार। घर से दोपहर का खाना खाने के बाद से लापता हुई युवती का शव मंगलवार को दूसरे दिन नाले में पड़ा हुआ देखा गया। मामला अरवल थाने के जवाहरपुरवा मजरा देहलिया का बताया गया है। पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेते हुए उसका पोस्टमार्टम कराया।

बताया गया है कि अरवल थाने के जवाहरपुरवा मजरा देहलिया निवासी वेदराम की 20 वर्षीय पुत्री सुदामा सोमवार की दोपहर को घर से खाना खाने के बाद कही चली गई, लेकिन काफी देर बाद तक जब वह घर नहीं लौटी तो उसे तलाश किया जाने लगा।नाते-रिश्तेदारों के यहां पता लगाया जाने लगा। लेकिन कहीं से उसका कोई पता नहीं चला।

मंगलवार की सुबह रामगंगा नदी से निकले सोता नाले में किसी का शव पड़ा होने का शोर मच गया। सुदामा के घर वाले भी वहां पहुंच गए। नाले में पड़े हुए शव को बाहर निकाला गया। जिसकी पहचान सुदामा के रूप में की गई। सुदामा की इस तरह हुई मौत पर फिलहाल उसके घर वाले कुछ बता नहीं रहें हैं। लेकिन उनका कहना है कि सुदामा मानसिक तौर पर बीमार रहती थी। वह अक्सर इसी तरह बगैर बताए घर से बाहर निकल जाया करती थी।माना जा रहा है कि बरसात के चलते सुदामा का पैर फिसल गया होगा, जिससे वह नाले में जा गिरी। पुलिस ने शव को बरामद कर उसका पोस्टमार्टम कराया है।

ये भी पढ़ें-संभल: बारिश बनी आफत, चार मकानों की कच्ची छत गिरी

संबंधित समाचार