संभल: हरिबाबा बांध धाम के सेवादार का शव कमरे में फंदे से लटका मिला
संभल, अमृत विचार। रजपुरा थाना क्षेत्र के हरिबाबा बांध पर रहने वाले सेवादार के शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। सेवादार के बेटे ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार कोई तहरीर नहीं दी …
संभल, अमृत विचार। रजपुरा थाना क्षेत्र के हरिबाबा बांध पर रहने वाले सेवादार के शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। सेवादार के बेटे ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार कोई तहरीर नहीं दी गई है।
गांव मोलनपुर निवासी 50 वर्षीय चोखेलाल पुत्र बलवंत पिछले कई वर्षों से बांध पर रहकर धाम की सेवादारी का काम करता था। सोमवार रात खाना खाकर हरि बाबा बांध के पास बने निजी कमरे में वह सोने गया था। सुबह बेटा शीशराम पिता को चाय देने आया तो कमरे की कुंडी अंदर से बंद थी। आवाज का जवाब न मिलने पर शीशराम ने कमरे की कुंडी तोड़ी और कमरे का दरवाजा खोलकर देखा तो पिता चोखेलाल का शव फंदे पर लटक रहा था।
यह देखे बेटे की चीख निकल गई और चीख सुन वहां आसपास में खड़े लोगों की कमरे के बाहर भीड़ जमा हो गई। धाम के सेवादार का शव मिलने की सूचना पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बेटे का रो रोकर बुरा हाल था। बेटे ने फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे में लटके शव को उतारकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि मृतक परिजनों ने पुलिस कार्रवाई के लिए कोई तहरीर नहीं दी है।
ये भी पढ़ें:- बिजनौर: अवैध खनन ले जा रहे दो डंपर सीज, एसडीएम व सीओ ने चलाया अभियान
