मुरादाबाद: एक ही दिन में टूटा अब तक का रिकॉर्ड, 43 और मिले नए संक्रमित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। जनपद में कोरोना वायरस की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। रविवार को आई कोरोना जांच रिपोर्ट में 43 और नए कोरोना संक्रमित मिले है। जिले में एक ही दिन में 43 संक्रमित मिलने से  प्रशासन की नींद उड़ गई है। अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 719 हो गई …

मुरादाबाद, अमृत विचार। जनपद में कोरोना वायरस की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। रविवार को आई कोरोना जांच रिपोर्ट में 43 और नए कोरोना संक्रमित मिले है। जिले में एक ही दिन में 43 संक्रमित मिलने से  प्रशासन की नींद उड़ गई है। अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 719 हो गई है

संक्रमितों में 1 एलआईसी का ब्रांच मैनेजर, स्वास्थ्य कर्मी और रेलवे कर्मचारी भी शामिल हैं। इनके अलावा 11 बुजुर्गों, 4 बच्चों और 13 महिलाओं की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है।  पाकबड़ा का रहने वाला 80 साल का एक बुज़ुर्ग बुखार से पीड़ित था। विवेकानंद अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था। उसे टीएमयू में भर्ती कराया गया। उसकी निजी लैब से जांच कराई लेकिन रिपोर्ट आने से पहले ही रविवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। शाम को रिपोर्ट आने के बाद उसका शव परिजन को सौंपा गया है।

वहीं, आशियाना फेस 2 के रहने वाले 56 वर्षीय एक व्यक्ति को 11 दिन पहले बुखार आया था। बताया जाता है कि वह संभल की एलआईसी शाखा का प्रबंधक है। होम्योपैथिक दवा के उपचार से ठीक नहीं हुए तो बीते बुधवार को उन्हें कॉसमॉस में भर्ती कराया था। डिलारी स्वास्थ्य केंद्र की एएनएम व चाऊ की बस्ती में रहने वाली उनकी सास, भूडे़ का चौराहा निवासी 3 पीतल कारोबारी भाई, इसी इलाके की एक महिला, दीन दयाल नगर और रेलवे कॉलोनी के रहने वाले रेलवे के 2 सेक्शन कंट्रोलर व एक अन्य कर्मी, गांधी नगर के जिस डॉक्टर की मेड में संक्रमण की पुष्टि हुई थी उसका दस सराय में रहने वाला परिवार के भी 5 लोग संक्रमित हुए हैं। इसमें उसके 3 बच्चे, पति व सास शामिल हैं।

बुद्धि विहार का रहने वाला किराना दुकानदार, उसकी गर्भवती पत्नी, चाचा और भांजा, बिजनौर चांदपुर का एक फल विक्रेता, ठाकुरद्वारा की रहने वाली महिला की रिपोर्ट मेरठ में पॉजिटिव आई है। खाद्य विभाग का रिटायर्ड बाबू भी संक्रमित मिला है। अशोक नगर के रहने वाले 70 साल के इस बुजुर्ग को गले में तकलीफ है। गजरौला, गांधी नगर की 2 महिलाएं, हरथला की 1 महिला व उसके परिवार का ही 3 साल का बच्चा, कचहरी के सामने रहने वाली एक बुजुर्ग महिला, कंजरी सराय की रहने वाली सेंटमेरी की रिटायर्ड शिक्षिका, कानूनगोयान के एक ही परिवार के 3 लोग भी संक्रमित हुए हैं।

इस परिवार के 10 लोग पहले भी संक्रमित पाए जा चुके हैं। लखनऊ से आया करूला का रहने वाला नाई, लालबाग का बुजुर्ग, बंगला गांव का अधेड़, विजय नगर की मां बेटी, विकास नगर निवासी प्रधानमंत्री आवास योजना का सर्वे कर्मी भी संक्रमित मिला है। इसके अलावा बाला की सराय, लाइनपार आदि के रहने वाले 3 लोगों की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। दो और की भी निजी लैब से रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

संबंधित समाचार