बाराबंकी: सास के सामने बेटी को दामाद ने दिया तीन तलाक, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच
जहांगीराबाद, बाराबंकी। दामाद ने सास के सामने ही पत्नी को तीन तलाक दे दिया। मायके में रह रही पत्नी के घर पति पहुंचा था। रुपयों की मांग की, मांग पूरी न होने पर पत्नी के साथ मारपीट करते हुए तीन तलाक बोलकर चला गया। पीड़िता ने गुरुवार को जहांगीराबाद पुलिस से शिकायत की है। शहर …
जहांगीराबाद, बाराबंकी। दामाद ने सास के सामने ही पत्नी को तीन तलाक दे दिया। मायके में रह रही पत्नी के घर पति पहुंचा था। रुपयों की मांग की, मांग पूरी न होने पर पत्नी के साथ मारपीट करते हुए तीन तलाक बोलकर चला गया। पीड़िता ने गुरुवार को जहांगीराबाद पुलिस से शिकायत की है।
शहर के रमना फैजुल्लागंज निवासी समीमा पुत्री स्व. मोहम्मद इम्तियाज का निकाह 2013 में बहराइच जिले के थाना पखरपुर अंतर्गत सौगहना निवासी अमीर हसन के साथ हुआ था। शमीमा के चार बच्चे अब्दुल हुसैन 8 वर्ष, अब्दुल्ला हुसैन 7 वर्ष, मरियम फातिमा, 6 वर्ष, उमरा फातिमा 5 वर्ष, हैं।
आरोप है कि निकाह के बाद से ही पति अमीर हसन, ससुर नफीस हुसैन, सास जैनुल निशा, जेठ मुन्ना, जेठानी रूकैया व जेठ का लड़का मुज्जसम पीड़िता शमीमा को दहेज में जेवरात, मोटर साइकिल व एक लाख नकदी की मांग को लेकर मारते पीटते व प्रताड़ित करते रहते थे। इसी बात को लेकर मारपीट कर घर से उसे भगा दिया था।
शमीमा अपनी मां के घर रह रही थी। सात अक्टूबर को पति घर आया और गाली गलौज करते हुए पैसों की मांग करने लगा। विरोध करने पर उसने सास के सामने ही पत्नी को तलाक तलाक तलाक बोला और जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। शामीमा का आरोप है कि पति व जेठानी के बीच अवैध संबंध हैं। थानाध्यक्ष विनोद यादव ने बताया कि तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है।
तीन तलाक देकर दो पत्नियों को छोड़ा
प्रताड़ना की दास्तां बताते हुए शमीमा बताती हैं कि पति अमीर हसन पहले दो शादियां कर उन्हें ही तीन तलाक देकर छोड़ चुका है। निकाह के बाद से ही मुझे भी प्रताड़ित किया जा रहा था। 2016 में बहराइच जिले के फखरपुर थाने में शिकायत की। फिर जहांगीराबाद थाने में शिकायत की थी। 2017 में नगर कोतवाली में भी पुलिस ने समझौता कराकर घर भेज दिया था। 2021 में पति ने ससुराल आकर मारा पीटा था मामला जहांगीराबाद थाने में दर्ज कराया था।
यह भी पढ़ें:-सुप्रीम कोर्ट ने ‘तलाक-ए-हसन’ के खिलाफ याचिकाओं को किया स्वीकार
