करवा चौथ: बाराबंकी में जिला कारागार में 41 महिला बंदियों ने रखा व्रत, करेंगी चांद की दीदार
बाराबंकी। करवा चौथ का त्यौहार सभी सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन का महिलाएं वर्ष भर बेसब्री से इंतजार करती है। जिसको लेकर जिला कारागार में 41 महिला बंदी अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखा। इसके लिए जिला कारागार प्रशासन ने महिलाओं को व्रत से …
बाराबंकी। करवा चौथ का त्यौहार सभी सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन का महिलाएं वर्ष भर बेसब्री से इंतजार करती है। जिसको लेकर जिला कारागार में 41 महिला बंदी अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखा। इसके लिए जिला कारागार प्रशासन ने महिलाओं को व्रत से जुड़ी आवश्यक सभी साधनों को उपलब्ध कराया।

यहां बंद 70 महिला कैदियों में से 41 महिला कैदियों को जिला कारागार प्रशासन ने आसमान में चांद आने के साथ उनके पति से मुलाकात कर उनका व्रत खुलवाया। इस दौरान दिन भर से निर्जल व्रत महिलाएं जब अपने पति से मिली। तो उनकी खुशी का ठिकाना ना रहा। उन्होंने मन ही मन वर्तमान सरकार की प्रशंसा की।
इस मौके पर जिला जेल में बंद 41 महिलाओं ने चांद के दीदार के साथ सुहाग की सलामती व अखंड सौभाग्य की कामना कर रही थी। इस संबंध में जिला कारागार के जेलर आलोक शुक्ला ने बताया कि इस बार शासन के विशेष निर्देश पर कारागार में बंद महिला कैदियों को उनके पति के साथ करवाचौथ का व्रत खुलवाया गया।
यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: सास के सामने बेटी को दामाद ने दिया तीन तलाक, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच
