डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के काफिले की गाड़ियां आपस में भिड़ीं, चार पुलिसकर्मी घायल
लखनऊ/सीतापुर। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के एस्कॉर्ट में लगी एक पुलिस की गाड़ी को पीछे से एम्बुलेंस ने ज़ोरदार टक्कर मार दी। जिनमें एक दरोगा सहित चार पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। वहीं एम्बुलेंस चालक और एक अन्य भी चोटिल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिये ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। …
लखनऊ/सीतापुर। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के एस्कॉर्ट में लगी एक पुलिस की गाड़ी को पीछे से एम्बुलेंस ने ज़ोरदार टक्कर मार दी। जिनमें एक दरोगा सहित चार पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। वहीं एम्बुलेंस चालक और एक अन्य भी चोटिल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिये ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बता दें कि सूबे के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक एक कार्यक्रम में शामिल होने लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ जा रहे थे। शहर कोतवाली देहात इलाके के ननकारी गांव के पास एक एम्बुलेंस ने पुलिस वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में घायल सभी को ज़िला अस्पताल भेजा गया है। एएसपी उत्तरी डॉ राजीव दीक्षित ने बताया कि एम्बुलेंस और पुलिस वाहन में टक्कर हुई है। जिसमे घायल लोगों को अस्पताल भिजवाया गया है। स्थिति सामान्य है।
यह भी पढ़ें:-ब्रजेश पाठक और राजनाथ सिंह पहुंचे मेदांता, मुलायम सिंह का जाना हाल
