बलिया: सड़क निर्माण कार्य न शुरू होने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
रसड़ा/ बलिया, अमृत विचार। क्षेत्र के रामपुर चौहान बस्ती के आक्रोशित ग्रामीणों ने नाली एवं सड़क निर्माण का कार्य शुरू न होने पर प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर कीचड़युक्त सड़क पर धान की रोपाई कर विरोध व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि चौहान बस्ती में नाली न होने से घरों का पानी …
रसड़ा/ बलिया, अमृत विचार। क्षेत्र के रामपुर चौहान बस्ती के आक्रोशित ग्रामीणों ने नाली एवं सड़क निर्माण का कार्य शुरू न होने पर प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर कीचड़युक्त सड़क पर धान की रोपाई कर विरोध व्यक्त किया।
ग्रामीणों ने कहा कि चौहान बस्ती में नाली न होने से घरों का पानी सड़क पर गिरता है और गड्ढायुक्त सड़क पर जलभराव के कारण ग्रामीणों का आना जाना दुश्वार होता है। आए दिन लोग सड़क पर गिरकर चुटहिल होते रहते हैं। नाली-सड़क निर्माण की मांग को लेकर पिछले महीने ब्लॉक मुख्यालय स्थित खंड विकास अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन में अधिकारियों द्वारा निर्माण कार्य जल्द ही शुरू कराने का आश्वासन दिया गया लेकिन कोई कार्य नहीं हुआ।
इससे ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और गुरुवार को ग्रामीणों ने सड़क पर प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी कर धान की रोपाई कर विरोध प्रकट किया। मौके पर दारा चौहान, त्रिवेदी चौहान, कन्हैया, बब्लू, अशोक, छोटेलाल चौहान, राधेश्याम आदि रहे।
ये भी पढ़ें-बिजनौर : ट्रक और कार की भिड़ंत में दो लोगों की मौत, चार घायल
