मुरादाबाद : दिवाली में आतिशबाजी के लिए आठ जगह लगेगी अस्थाई दुकान
मुरादाबाद, अमृत विचार। दिवाली पर मनमानी तरीके से आतिशबाजी की दुकान नहीं सजेगी। शहर में आठ जगहों पर इसके लिए अस्थाई दुकानें लगाई जाएंगी। जिसका चयन 17 अक्टूबर को नीलामी के माध्यम से तय होगा। नगर मजिस्ट्रेट व प्रभारी अधिकारी आयुध ज्योति सिंह का कहना है कि शहर में में दीपावली पर आतिशबाजी के लिए …
मुरादाबाद, अमृत विचार। दिवाली पर मनमानी तरीके से आतिशबाजी की दुकान नहीं सजेगी। शहर में आठ जगहों पर इसके लिए अस्थाई दुकानें लगाई जाएंगी। जिसका चयन 17 अक्टूबर को नीलामी के माध्यम से तय होगा।
नगर मजिस्ट्रेट व प्रभारी अधिकारी आयुध ज्योति सिंह का कहना है कि शहर में में दीपावली पर आतिशबाजी के लिए पटाखे आदि की बिक्री आठ स्थानों पर अस्थाई दुकानें लगेंगी।
इसके ठेके की नीलामी कलेक्ट्रेट सभागार के सामने ग्रांउड में 17 अक्टूबर को दिन में को सभाकक्ष के सामने कराई जाएगी। इसके जरिए अस्थाई दुकानों का आवंटन किया जाएगा। नीलामी में जिसे दुकान मिलेगी वह अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए आतिशबाजी से संबंधित सामग्री की बिक्री करेगा। उल्लंघन करने पर कारवाई होगी।
ये भी पढ़ें:- हमीरपुर: दिनदहाड़े व्यापारी से हुई ढाई लाख की टप्पेबाजी, इलाके में मचा हडकंप
