उन्नाव: डीएम ने PET परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, 15 और 16 अक्टूबर को होगी परीक्षा
उन्नाव, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ द्वारा 15 ओर 16 अक्टूबर को पीईटी (PET) परीक्षा होनी है। उन्नाव में होने वाली परीक्षा का जिला मजिस्ट्रेट अपूर्वा दुबे, एसपी दिनेश त्रिपाठी के साथ शहर के परीक्षा केन्द्र सैंट ज्यूड्स कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज एवं जगन्नाथ शाह इंटर कॉलेज का निरीक्षण कर …
उन्नाव, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ द्वारा 15 ओर 16 अक्टूबर को पीईटी (PET) परीक्षा होनी है। उन्नाव में होने वाली परीक्षा का जिला मजिस्ट्रेट अपूर्वा दुबे, एसपी दिनेश त्रिपाठी के साथ शहर के परीक्षा केन्द्र सैंट ज्यूड्स कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज एवं जगन्नाथ शाह इंटर कॉलेज का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने परीक्षा केन्द्रों के केन्द्र व्यवस्थापकों, प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए कि परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से सुरक्षा, विद्युत, पेयजल, साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थायें सुनिश्चित करा ली जाएं। उन्होंने कहा कि प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2022 को पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराये जाने हेतु सीसीटीवी आदि को एक्टिव करा लिया जाए।
परीक्षा को आयोग के निर्देशानुसार सकुशल एवं पारदर्शिता पूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया जाए। इस दौरान उन्होंने जिले भर में परीक्षा हेतु बनाये गए सभी 23 केंद्रों के व्यवस्थापकों को सख्त निर्देश दिए कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की चूक न होने पाए। परीक्षा को नियत समय तथा सुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने पर सम्बन्धित के खिलाफ कड़ी कार्ररवाई अमल में लायी जाएगी।
उन्नाव में यह परीक्षा 15 और 16 अक्टूबर को होगी। प्रत्येक पाली में 9288 परीक्षार्थी भाग लेंगे। 15 अक्टूबर को दोनों पालियों में कुल 18576 तथा 16 अक्टूबर को 18576 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। इस प्रकार जनपद में दोनों दिवसों में कुल 37152 परीक्षार्थी भाग लेंगे।
ये भी पढ़ें-अल्मोड़ा: वाइन शॉप में जा घुसा ब्रेक फेल वाहन, सेल्समैन और एक ग्राहक घायल
