नदारत मिले शिक्षक : 17 शिक्षक समेत 46 का एक दिन का वेतन काटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, फर्रुखाबाद। बीएसए लालजी यादव ने 17 शिक्षक समेत 46 लोगों का एक-एक दिन का वेतन काट दिया है। यह लोग निरीक्षण के समय स्कूल से नदारत मिले थे। एक से 14 अक्तूबर तक जिला स्तरीय अधिकारी व बेसिक शिक्षा विभाग के अफसरों ने परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण कर प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड किया …

अमृत विचार, फर्रुखाबाद। बीएसए लालजी यादव ने 17 शिक्षक समेत 46 लोगों का एक-एक दिन का वेतन काट दिया है। यह लोग निरीक्षण के समय स्कूल से नदारत मिले थे।

एक से 14 अक्तूबर तक जिला स्तरीय अधिकारी व बेसिक शिक्षा विभाग के अफसरों ने परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण कर प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड किया था।

पोर्टल से रिपोर्ट प्राप्त होने पर बीएसए ने शुक्रवार को पांच प्रधानाध्यापक, 12 सहायक अध्यापक, 27 शिक्षामित्र और दो अनुदेशकों का अनुपस्थित मिलने वाले दिन का वेतन काट दिया है। संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को सेवा पुस्तिका में वेतन काटने की इंट्री करने का आदेश दिया है।

यह भी पढ़ें:- बीएसए की कार्रवाई : नशे की हालत में कार्यालय पहुंचने पर प्रधानाध्यापक निलंबित

संबंधित समाचार