साजिश : मां ने गढ़ी थी बेटे की हत्या की झूठी कहानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, हरदोई। जिंदा बेटे की हत्या की झूठी कहानी किसी और ने नहीं, बल्कि उसकी मां ने गढ़ी थी। पुलिस से हुई पूछताछ में सामने आया है कि जमीनी रंजिश के चलते हत्या का झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया। इस मामले को लेकर कासिमपुर कई दिनों तक बड़ी कशमकश में उलझी रही थी। कासिमपुर …

अमृत विचार, हरदोई। जिंदा बेटे की हत्या की झूठी कहानी किसी और ने नहीं, बल्कि उसकी मां ने गढ़ी थी। पुलिस से हुई पूछताछ में सामने आया है कि जमीनी रंजिश के चलते हत्या का झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया। इस मामले को लेकर कासिमपुर कई दिनों तक बड़ी कशमकश में उलझी रही थी।

कासिमपुर थानाक्षेत्र के अल्लीपुर टण्डवा निवासी गोपाल की अगवा कर उसकी हत्या किए जाने में पुलिस ने ओमप्रकाश, उर्मिला, सूरज,पड़री राजीव गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसके बाद कासिमपुर पुलिस ने एक गेंहू के खेत में जला हुआ शव बरामद किया था।

गोपालजी के भाई श्यामजी ने शव की शिनाख्त अपने भाई के रूप में की थी। हालांकि इस मामले में कासिमपुर पुलिस को काफी उलझना पड़ा था। लेकिन डीएनए टेस्ट का सही मिलान न होने पर पुलिस का शक गहराता चला गया। तभी से पुलिस सच्चाई को सामने लाने के लिए जुट गई।

जिस गोपालजी की उसके घर वाले हत्या होने का दावा कर रहे थे उसी गोपालजी को पुलिस ने जिंदा ढूंढ निकाला। गोपाल राजस्थान के भूखमपुरा जिले की समायरा एग्रीफूड प्रा.लि. में नौकरी करता हुआ पाया गया। एसएचओ कासिमपुर हरिशंकर प्रजापति,एसएसआई व्यास यादव, कांस्टेबिल राजेश पाल, नरेंद्र कुमार और महिला कांस्टेबिल पूनम सिंह ने गोपालजी और उसकी मां शिवप्यारी को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें:- साजिश : अपहरण का नाटक कर वसूले साढे तीन लाख, चार लोगों पर केस दर्ज

संबंधित समाचार