महाराष्ट्र में शिंदे-फडणवीस सरकार लोगों के हित में फैसले ले रही है: चंद्रकांत पाटिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पुणे। महाराष्ट्र के एक मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने शनिवार को दावा किया कि शिंदे गुट का एक भी विधायक नाखुश नहीं है और प्रदेश सरकार लोगों के हित में फैसले ले रही है। पाटिल ने यहां संवाददाताओं से कहा कि एकनाथ शिंदे-देवेंद्र फडणवीस नीत सरकार ने 100 दिन पूरे कर लिए हैं और कोई भी …

पुणे। महाराष्ट्र के एक मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने शनिवार को दावा किया कि शिंदे गुट का एक भी विधायक नाखुश नहीं है और प्रदेश सरकार लोगों के हित में फैसले ले रही है। पाटिल ने यहां संवाददाताओं से कहा कि एकनाथ शिंदे-देवेंद्र फडणवीस नीत सरकार ने 100 दिन पूरे कर लिए हैं और कोई भी विधायक नाखुश नहीं है। सावित्रीबाई फुले, पुणे विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित ‘मुक्त संवाद’ कार्यक्रम में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की थी।

ये भी पढ़ें- देश फासीवादी ताकतों से चुनौतियों का सामना कर रहा है- सीएम गहलोत

पाटिल ने कहा, पहले दिन से ही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता अजीत पवार, जयंत पाटिल और कांग्रेस नेता नाना पटोले ने दावा किया था कि यह सरकार जल्द गिर जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। राज्य सरकार लोगों के फायदे के लिए हर रोज़ नये फैसले ले रही है। पाटिल पुणे के प्रभारी मंत्री भी हैं। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को शहर में हुई भारी बारिश के कारण कुछ स्थानों पर जलजमाव की स्थिति बन गई थी और इसकी जांच की जाएगी।

उन्होंने कहा, भारी बारिश के कारण पुणे जिले को नुकसान हुआ है। मैं जिला अधिकारी से बात करूंगा और उनसे नुकसान का आकलन करने के लिए कहूंगा। शहर में बढ़ते यौन शोषण के मामलों के बारे में पूछे जाने पर, पाटिल ने कहा, संरक्षक या प्रभारी मंत्री के रूप में, मैं जिले से संबंधित हर एक विषय की समीक्षा करूंगा। मैं विभिन्न विषयों पर नौ समीक्षा बैठकें आयोजित करूंगा। पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान इस मुद्दे को उठाऊंगा। उन्होंने कहा कि इस तरह के अपराधों पर अंकुश लगाने के उपायों के साथ-साथ कुछ जन जागरूकता कार्यक्रमों पर भी समीक्षा बैठक में चर्चा की जाएगी।

ये भी पढ़ें- 17 अक्टूबर को पीएम मोदी अन्नदाताओं को देंगे 16,000 करोड़ रुपए का दिवाली गिफ्ट

 

 

 

संबंधित समाचार