गंगा में विसर्जित होंगी मुलायम की अस्थियां, अखिलेश जायेंगे हरिद्वार
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की अस्थियां गंगा में विसर्जित होंगी, अखिलेश इसके लिए 17 को हरिद्वार जायेंगे। इस दौरान उनके साथ उत्तराखंड समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। मुलायम सिंह यादव का 10 अक्तूबर को निधन हो गया था। उनकी अस्थियां हरिद्वार के वीआईपी …
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की अस्थियां गंगा में विसर्जित होंगी, अखिलेश इसके लिए 17 को हरिद्वार जायेंगे। इस दौरान उनके साथ उत्तराखंड समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। मुलायम सिंह यादव का 10 अक्तूबर को निधन हो गया था। उनकी अस्थियां हरिद्वार के वीआईपी घाट पर गंगा में विसर्जित की जाएंगी। सपा के महानगर अध्यक्ष सुमित तिवारी और राष्ट्रीय सचिव डॉ. सत्यनारायण सचान ने बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निजी सचिव ने अस्थि विसर्जन कार्यक्रम जारी किया है।
