सीबीएसई रिजल्ट: पहले स्थान पर शलाघ्या मिश्रा तो दूसरे पर आशुतोष रहे
बरेली,अमृत विचार। वैश्विक महामारी कोरोना के बीच अचानक से सोमवार को सीबीएसई (सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन) का रिजल्ट दोपहर करीब 12:30 बजे घोषित हुआ। मगर इस बार बोर्ड की ओर से कोई भी मेरिट लिस्ट जारी नहीं की गई है। स्कूलों से मिले अभी तक के आंकड़ो के अनुसार, चिक्कर इंटरनेशल स्कूल की शलाघ्या …
बरेली,अमृत विचार। वैश्विक महामारी कोरोना के बीच अचानक से सोमवार को सीबीएसई (सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन) का रिजल्ट दोपहर करीब 12:30 बजे घोषित हुआ। मगर इस बार बोर्ड की ओर से कोई भी मेरिट लिस्ट जारी नहीं की गई है। स्कूलों से मिले अभी तक के आंकड़ो के अनुसार, चिक्कर इंटरनेशल स्कूल की शलाघ्या मिश्रा ने बरेली में पहले स्थान पर बाजी मारी है। वहीं राधा माधव पब्लिक स्कूल के आशुतोष गंगवार दूसरे स्थान पर और सेंट फ्रांसिस स्कूल की सुरभि वैश्य तीसरे स्थान पर रही हैं।
शलघ्या मिश्रा ने 99.6 फीसदी अंक पाकर टॉप किया है। बताया यह भी जा रहा है कि शलघ्या ऑल इंडिया टॉप-10 में शामिल हैं। शलघ्या ने 500 में 498 नंबर प्राप्त किए है। राधा माधव स्कूल के आशुतोष गंगवार ने 98.6 फीसदी अंक पाकर स्कूल में पहला स्थान और बरेली में दूसरे नंबर पर टॉप किया है। वहीं तीसरे नंबर पर 98.2 फीसदी अंक पाकर सेंट फ्रांसिस की सुरभि वैश्य ने बाजी मारी है।
अचानक से रिजल्ट आने के बाद बच्चों और उनके परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई है। टॉपर्स का कहना है कि उन्हें तो यह भी नहीं पता था कि रिजल्ट घोषित हो गया है। स्कूल से फोन आने पर पता चला कि उन्होंने टॉप किया है।
