जलालाबाद: नवविवाहिता स्वास्थ्यकर्मी निकली कोरोना पॉजिटिव, हड़कंप
जलालाबाद, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण लगातार जनपद में अपने पैर पसार रहा है। जनपद में अब तक सबसे कम दो मामलों बाली तहसील जलालाबाद के मोहल्ला कानून गोयान में किराए पर रह रही महिला स्वास्थ्यकर्मी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से सीएचसी और मकान मालिक के घर हड़कम्प मच गया तहसील में यह तीसरा कोरोना …
जलालाबाद, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण लगातार जनपद में अपने पैर पसार रहा है। जनपद में अब तक सबसे कम दो मामलों बाली तहसील जलालाबाद के मोहल्ला कानून गोयान में किराए पर रह रही महिला स्वास्थ्यकर्मी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से सीएचसी और मकान मालिक के घर हड़कम्प मच गया तहसील में यह तीसरा कोरोना का मामला सामने आया है।
26 वर्षीय महिला की अभी एक पखवाड़ा पूर्व 28 जून को बदायूं के एक गांव से शादी हुई है। महिला मूलतः बरेली जनपद की रहने बाली है जिन्होंने तकरीबन एक वर्ष पूर्व जलालाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर संगिनी मेंटर पद पर तैनाती प्राप्त की थी। महिला जलालाबाद के मोहल्ला कानून गोयान में किराए पर रह रही थी।
महिला की गत 28 जून को शादी थी। शादी के लिए 24 जून को सीएचसी से 10 दिन की छुट्टी लेकर गई थी। 28 को शादी बदायूं जिले में सम्पन्न हुई जिसके बाद 4 जुलाई को बापस आकर महिला ने पुनः ड्यूटी जॉइन की एहतियातन खुद का कोरोना टेस्ट भी स्वयं ही 9 जुलाई को सीएचसी पर करवाया जिसकी रिपोर्ट सोमवार की सुबह पॉजिटिव आई।
पॉजिटिव रिपोर्ट की खबर लगते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया महिला स्वास्थ्यकर्मी ने स्वयं अपने मकान मालिक को रिपोर्ट की जानकारी देते हुए स्वयं सीएचसी पर पहुँच गई और शादी के बाद सम्पर्क में आये सभी लोगो को सूचित कर खुद को क्वारन्टीन कर लेने की सलाह दी। प्रशासनिक अधिकारियों को मामले की जानकारी लगने पर एसडीएम सौरभ भट्ट ने सीओ एम एस रावत के साथ मोहल्ले का निरीक्षण कराया और मोहल्ले का सैनिटाईजेशन कराया गया। मकान मालिक के सभी परिजनों को होम क्वारन्टीन रहने के निर्देश दिए।
“कोरोना संक्रमित स्वास्थ्यकर्मी को एल 1 हॉस्पिटल में शिफ्ट कराया जा रहा है 250 मीटर रेडियस को सील कराने की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है संक्रमण न फैले इसके लिए पूरे मोहल्ले और निवास स्थान को सैनेटाइज किया जा रहा है। लोग घरों में क्वारन्टीन रहे उसके लिए फोर्स तैनात की गई है। बाकी शासन के दिशा निर्देशों के अनुपालन में महिला के संपर्क में आये लोगो को ट्रेस किया जा रहा है।” -सौरभ भट्ट, एसडीएम, जलालाबाद
