संभल: शौचालय, स्नानघर नहीं बनवाने पर FIR, ग्राम प्रधान ने प्रभारी निरीक्षक पर लगाए गंभीर आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। सम्भल जुनावई थाना क्षेत्र में ग्राम प्रधान पति ने थाना जुनावई प्रभारी निरीक्षक पर थाना परिसर में शौचालय व स्नानघर नहीं बनवाने पर झूठा मुकदमा में फंसाने का आरोप लगाया है। जिसके पक्ष में शनिवार को ग्राम प्रधान संगठन के कार्यकर्ता गुन्नौर तहसील परिसर में एकत्रित हुए और थाना प्रभारी के खिलाफ …

संभल, अमृत विचार। सम्भल जुनावई थाना क्षेत्र में ग्राम प्रधान पति ने थाना जुनावई प्रभारी निरीक्षक पर थाना परिसर में शौचालय व स्नानघर नहीं बनवाने पर झूठा मुकदमा में फंसाने का आरोप लगाया है। जिसके पक्ष में शनिवार को ग्राम प्रधान संगठन के कार्यकर्ता गुन्नौर तहसील परिसर में एकत्रित हुए और थाना प्रभारी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए समाधान दिवस में डीएम, एसएसपी को संबोधित शिकायती पत्र मुख्य विकास अधिकारी को सौंपा।

यह भी पढ़ें- संभल: डेढ़ लाख की नगदी समेत पांच लाख की चोरी

प्रधान संगठन के कार्यकर्ता एकजुट होकर शनिवार को गुन्नौर तहसील परिसर में एकत्रित हुए। थाना जुनावई प्रभारी निरीक्षक कुलदीप कुमार के स्थानांतरण की मांग को लेकर नारेबाजी की और जिलाधिकारी मनीष बंसल, एसएसपी को संबोधित शिकायती पत्र मुख्य विकास अधिकारी कमलेश सचान को सौंपा।

ग्राम प्रधान वहीदन ने बताया कि सूचना मिलने पर मृत आवारा पशुओं को दफना दिया करते हैं। कुछ दिन पहले भी सूचना मिलने पर मेरे बेटे शाहिद, यामीन अपने परिचित जुनावई निवासी जितेंद्र के साथ दो गोवंश को ट्रैक्टर ट्राली में लादकर दफनाने के लिए लेकर जा रहे थे। तभी रास्ता में एक गोवंश पशु मृत पड़ा मिला था।

उसे भी ट्राली में लादकर लेकर जा रहे थे। मंडोंली निवासी सुरेश ने सूचना देकर पुलिस के बुला लिया था। पुलिस ने व्यक्ति की सूचना पर झूठा मुकदमा दर्ज किया है। क्योंकि थाना जुनावई प्रभारी ने थाना परिसर में शौचालय, महिला शौचालय और एक स्नानघर बनाने की बात कही थी।

जिसे ब्लाक के अधिकारियों के कहने पर बनवाने की बात कही थी। जिस पर थाना प्रभारी ने फर्जी में मुकदमा में फंसाने की धमकी दी थी। जिसके तहत मेरे पति पप्पू और बेटों को झूठे मुकदमा में फंसाया गया है। ग्राम प्रधान संगठन के कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक थाना प्रभारी पर कार्रवाई नहीं होती।

तब तक ग्राम प्रधान विकास कार्य नहीं कराएंगे। कार्यकर्ताओं ने उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर थाना प्रभारी पर कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन के लोग आंदोलन करेंगे।

यह भी पढ़ें- संभल: तंबाकू फैक्ट्री पर केंद्रीय जीएसटी टीम का छापा

संबंधित समाचार