लखनऊ: आलमबाग इलाके में सरेराह फायरिंग, एक शख्स को लगी गोली
लखनऊ। लखनऊ के आलमबाग इलाके में सोमवार शाम फायरिंग से हड़कंप मच गया। अजंता हॉस्पिटल के सामने हरदोई के जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र कालिया पर दो युवकों ने फायरिंग कर दी। 10 राउंड फायरिंग में सुरेंद्र कालिया के ड्राइवर को गोली लगी हैं, जिसे इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया …
लखनऊ। लखनऊ के आलमबाग इलाके में सोमवार शाम फायरिंग से हड़कंप मच गया। अजंता हॉस्पिटल के सामने हरदोई के जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र कालिया पर दो युवकों ने फायरिंग कर दी। 10 राउंड फायरिंग में सुरेंद्र कालिया के ड्राइवर को गोली लगी हैं, जिसे इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सरेराह हुई गोलीबारी की घटना के बाद भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है। वहीं गोलीबारी के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
डीसीपी सेंट्रल दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि हरदोई निवासी सुरेंद्र कालिया अपने परिचित रेलवे ठेकेदार जुबेर सिद्दीकी का हालचाल जानने अस्पताल में पहुंचे थे। जहां दो अज्ञात युवकों ने उनकी गाड़ी पर फायरिंग कर दी। वारदात में सुरेंद्र के ड्राइवर रामरूप को दो गोलियां लगी हैं।
