बरेली: बहन ने सगे भाई पर लगाया कई बार दुष्कर्म करने का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक बहन ने अपने सगे भाई पर कई साल से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। भाई उसे किसी से मिलने भी नहीं देता है। युवती का कहना है कि गर्भवती होने पर उसे कई बार गर्भपात की दवा भी खिलाई गई। सबसे चौंकाने …

बरेली,अमृत विचार। रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक बहन ने अपने सगे भाई पर कई साल से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। भाई उसे किसी से मिलने भी नहीं देता है। युवती का कहना है कि गर्भवती होने पर उसे कई बार गर्भपात की दवा भी खिलाई गई।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि युवती ने परिवार से जब इसकी शिकायत की तो उन्होंने भी उसकी नहीं सुनी। लड़की का कहना है कि घर वालों ने जबान खोलने पर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए चुप करा दिया। पीड़ता ने अब एसपी देहात से मामले की शिकायत की है।

भोजीपुरा की रहने वाली युवती ने अपने सगे भाई पर सनसनीखेज आरोप लगाया है। उसने एसपी देहात डॉ. संसार सिंह को बताया कि उसका भाई दिल्ली के एक स्कूल में पढ़ाता है। वह जब भी दिल्ली से आता तो उसके साथ दुष्कर्म करता था। वह पिछले कई साल से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। युवती ने जब भी विरोध किया तो उसने बहन को जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता के मुताबिक संबे समय तक लॉकडाउन की वजह से वह घर ही है। इस दौरान वह लगातार उस से रेप करता रहा है। पीड़िता ने भाई की शिकायत मां-बाप से की तो उन्होंने भी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए चुप करा दिया। उसके बाद से घर में ही बंधक बनाकर रखा जाने लगा।

कुछ दिनों पहले पीड़िता ने यह बात अपने एक रिश्तेदार महिला को बताई। इसके बाद महिला ने उसे छुड़वाया। सोमवार को पीड़िता एसएसपी ऑफिस पहुंची और एसपी देहात डॉ. संसार सिंह से मामले की शिकायत की। इसके बाद एसपी देहात ने भोजीपुरा पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

संबंधित समाचार