बरेली: 39 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, ट्रू नेट जांच में सीएमओ निगेटिव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। एसीएमओ डॉ. रंजन गौतम के साथ उनकी टीम में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग में अच्छी खासी हलचल है। बताया जा रहा है कि जो लोग उनके संपर्क में थे वह सबसे ज्यादा चिंतित है। मगर सोमवार को सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ला की ट्रू नेट से हुई कोरोना जांच में …

बरेली,अमृत विचार। एसीएमओ डॉ. रंजन गौतम के साथ उनकी टीम में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग में अच्छी खासी हलचल है। बताया जा रहा है कि जो लोग उनके संपर्क में थे वह सबसे ज्यादा चिंतित है। मगर सोमवार को सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ला की ट्रू नेट से हुई कोरोना जांच में उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं जिले में 39 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

आईवीआरआई से सोमवार को कुल 296 लोगों की सैंपल की रिपोर्ट मिली। इसमें 26 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। तो वहीं प्राइवेट से 9 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ट्रू नेट से 4 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें एक शहर के बड़े व्यापारी का भी नाम शामिल है।

संक्रमित लोगों में चार नबालिग बच्चे भी शामिल है। इसमें से एक सात वर्ष की बच्ची है तो दूसरी 4 वर्ष की। यह दोनों बच्चियां संक्रमित कैसे हुई इसकी चेन ढूंढना स्वास्थ्य विभाग की टीम को मुश्किल पड़ रहा है। नोडल अधिकारी डा. एसके गर्ग के निर्देशन में संक्रमित सभी लोगों को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

संबंधित समाचार