रणनीतिक मंथन : निकाय चुनाव से जाएगा लोकसभा चुनाव का संदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बाराबंकी । नगरीय निकाय चुनाव की रणनीति को लेकर भाजपा ने मंथन तेज कर दिया है। चुनाव प्रभारियों और संयोजको की घोषणा के बाद अवध क्षेत्र की पहली बड़ी बैठक रविवार को सम्पन्न हुई।कुरौली स्थित एक निजी लॉन में आयोजित हुई बैठक में निकाय चुनाव के मुद्दे,चुनाव प्रबंधन,बूथ मैनेजमेंट सहित चुनाव से सम्बंधित …

अमृत विचार, बाराबंकी । नगरीय निकाय चुनाव की रणनीति को लेकर भाजपा ने मंथन तेज कर दिया है। चुनाव प्रभारियों और संयोजको की घोषणा के बाद अवध क्षेत्र की पहली बड़ी बैठक रविवार को सम्पन्न हुई।कुरौली स्थित एक निजी लॉन में आयोजित हुई बैठक में निकाय चुनाव के मुद्दे,चुनाव प्रबंधन,बूथ मैनेजमेंट सहित चुनाव से सम्बंधित अन्य रणनीतिक पहलुओं पर बारीकी से मंथन हुआ।

इस अहम बैठक में अवध क्षेत्र के उन्नाव व लखीमपुर को छोड़कर 13 प्रशासनिक जिलों के जिला प्रभारी,जिला अध्यक्ष व चुनाव संयोजक शामिल हुए।दीप प्रज्ज्वलन व वंदे मातरम गीत के साथ बैठक का शुभारम्भ हुआ।बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए  प्रदेश महामंत्री व अवध क्षेत्र प्रभारी अमरपाल मौर्य ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत एवं विकास कार्यो के बल पर भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले निकाय चुनाव सबसे बड़ा चुनाव है। इसके नतीजों से जनता में संदेश जाएगा।

लिहाजा इसमें वार्ड से लेकर निकाय प्रमुख के  सभी पदों पर जीत हासिल करनी है।उन्होंने नगर निकाय की प्रत्येक सीट की सामाजिक,भौगोलिक एवं ऐतिहासिक  पृष्ठभूमि पर रिपोर्ट तैयार करने की हिदायत दी।इसके अतिरिक्त नए परिसीमन के हिसाब से मतदाता सूची में वोटरों का नाम बढ़वाना, वार्डों का पुनर्गठन, पोलिंग प्रभारी, बूथ प्रमुख, पन्ना प्रमुख, गली मोहल्ले स्तर पर टोली प्रमुख, बूथ लेवल ऑफीसर का गठन आदि विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की।

चुनाव के क्षेत्रीय सह संयोजक अवधेश श्रीवास्तव ने आभार ज्ञापित किया।सन्चालन क्षेत्रीय महामन्त्री विजय प्रताप सिंह ने किया।।इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री प्रियंका रावत,प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा, त्रयम्बक त्रिपाठी, प्रदेश उपाध्यक्ष पदम् सेन चौधरी,क्षेत्रीय महामन्त्री त्रयम्बक तिवारी,नीरज वर्मा,क्षेत्रीय संयोजक अमित गुप्ता,एमएलसी अवनीश पटेल सहित अवध क्षेत्र के सभी जिला प्रभारी,जिला अध्यक्ष व चुनाव से जुड़े पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:- लखनऊ: एमएलसी चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, ताबड़तोड़ बैठकों का दौर जारी

संबंधित समाचार