Viral Video: सुंदर से पक्षी ने की ‘स्मोकिंग’, वीडियो देखकर आप भी रह जाएंगे दंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं जिन्हें देखकर आंखों पर यकीन कर पाना मुश्किल हो जाता है। ये वीडियो कई बार तो होश भी उड़ा देते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रह है जिसमें एक सुंदर सा पक्षी मुंह से ‘स्मोक’ निकालता दिखाई दे रहा है। …

सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं जिन्हें देखकर आंखों पर यकीन कर पाना मुश्किल हो जाता है। ये वीडियो कई बार तो होश भी उड़ा देते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रह है जिसमें एक सुंदर सा पक्षी मुंह से ‘स्मोक’ निकालता दिखाई दे रहा है। वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है मानो पक्षी ‘स्मोकिंग’ कर रहा हो। इंटरनेट पर इस हैरान कर देने वाले वीडियो को देखकर निश्चित रूप से आप भी दंग रह जाएंगे।

ये भी पढ़ें- Video: स्पाइडरमैन…स्पाइडरमैन…इसने चुराया लोगों का चैन, खचाखच भरी ट्रेन में सीट पाने का देशी जुगाड़

यूं तो दुनिया में कई तरह के पक्षी रहते हैं, लेकिन कई बार प्रकृति अपने अंदर छिपे ऐसे ही कुदरत के खूबसूरत परिंदों को सामने ले आती है, जिसे देखकर कई बार खुद की ही आंखों पर यकीन कर मुश्किल हो जाता है। हैरत में डाल रहे है इस वीडियो में दिखने वाला यह अनोखा पक्षी मुंह से ‘स्मोक’ निकलता नजर आ रहा है।

बता दें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस वीडियो को चेन्नई के अतिरिक्त मंडल रेल प्रबंधक (ADRM) अनंत रूपनगुडी ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है, जिसमें एक बेहद सुंदर सा पक्षी दिखाई दे रहा है। वीडियो की शुरुआत में आप देखेंगे कि, एक फोटोग्राफर एक अनोखे बर्ड का क्लोज अप शॉट ले रहा होता है। वीडियो में सफेद रंग के पंखों वाला यह पक्षी हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, पक्षी के आंखों से लेकर गले तक का हिस्सा अलग रंग का है, जो इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है।

बता दें कि, मुंह से ‘स्मोक’ निकालने की वजह से ही, इस पक्षी को स्मोकिंग बर्ड का नाम दिया गया है। ट्विटर पर शेयर किए गए इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ‘लोकप्रिय रूप से स्मोकिंग पक्षी कहा जाता है- ऐसी सुंदरता! आश्चर्य है कि इसे वास्तव में क्या कहा जाता है!’ इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान हैं और इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें- घर के सामान में बार-बार लग रही आग, भूत-प्रेत का साया या दैवीय शक्ति …!

 

संबंधित समाचार