भाजपा सरकार में लोगों मिल रहा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ: ऋषिकेश
अयोध्या। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मूलमंत्र पर काम कर रही भाजपा सरकार हर वर्ग को साथ लेकर चल रही है। यही कारण है कि सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उक्त बातें महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने अयोध्या स्थित तुलसी कन्या बालिका …
अयोध्या। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मूलमंत्र पर काम कर रही भाजपा सरकार हर वर्ग को साथ लेकर चल रही है। यही कारण है कि सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उक्त बातें महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने अयोध्या स्थित तुलसी कन्या बालिका इंटर कॉलेज के सामने कॉपरेटिव ग्राउंड पर नए ट्यूबवेल का शिलान्यास करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि नगर निगम स्थानीय लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ अयोध्या, सुंदर अयोध्या की परिकल्पना को लेकर नगर निगम क्षेत्र में काम कर रही है। इस अवसर पर वार्ड के पार्षद आलोक मिश्रा, सन्त मोहन, महंत सतेंद्र दास, प्रह्लाद शरण, अवध बिहारी दास, रमेश राणा, बीपी सिंह, अनिल मौर्य सहित नगर निगम के कई अधिकारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: चारबाग स्टेशन पर मिला सीआरपीएफ जवान का लापता बेटा, नाराज होकर घर से था भागा
