जलालाबाद: कोरोना पॉजिटिव महिला को 12 घंटे तक नहीं किया भर्ती
जलालाबाद, अमृत विचार। एक तरफ पूरा विश्व कोरोना महामारी के संकट से जूझ रहा है डब्ल्यूएचओ से लेकर सभी राष्ट्रों ने कोरोना को वैश्विक महामारी मानते हुए अत्यधिक सावधानी बरतने को दिशा निर्देश जारी किए हैं। इसके बावजूद जिला प्रशासन कोरोना को लेकर बिल्कुल भी गम्भीर नही दिखाई दे रहा है यही कारण है कि …
जलालाबाद, अमृत विचार। एक तरफ पूरा विश्व कोरोना महामारी के संकट से जूझ रहा है डब्ल्यूएचओ से लेकर सभी राष्ट्रों ने कोरोना को वैश्विक महामारी मानते हुए अत्यधिक सावधानी बरतने को दिशा निर्देश जारी किए हैं। इसके बावजूद जिला प्रशासन कोरोना को लेकर बिल्कुल भी गम्भीर नही दिखाई दे रहा है यही कारण है कि यहां लगातार नए मरीज मिलने का सिलसिला जारी है।
सोमवार की सुबह जलालाबाद सीएचसी पर तैनात एएसएम महिला स्वास्थ्यकर्मी को संक्रमण की रिपोर्ट मिलने पर उसने स्वतः सोशल डिस्टेंसिंग बना कर सम्पर्क में आये सभी लोगों को सेल्फ क्वारन्टीन होने की सलाह देने के बाद सीएचसी पर पहुंच गई। देर रात 10 बजे तक उसे लेने कोई टीम नही पहुंची तो स्वास्थ्यकर्मी के सब्र का बांध टूट गया। सीएचसी कर्मियों ने भी महिला को अस्पताल के गेट पर ही अकेला छोड़ दिया। ज्यादा रात हो जाने पर महिला ने मीडियाकर्मियों को मामले की जानकारी दी तो प्रशासन हरकत में आया और देर रात्रि तकरीबन 11 बजे के बाद महिला को शिफ्ट किये जाने की प्रक्रियाएं शुरू की जा सकी।
“सीमित संसाधनों के कारण महिला को लाने में देरी हुई अचानक बढ़ते हुए केसेस के कारण सभी कोरोना वाहनों पर कार्यभार बढ़ गया फिलहाल महिला को एल 1 अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है।” -एसपी गौतम, सीएमओ
