रायबरेली: रेलवे अंडर पास से चोर उठा ले गए लाखों की जाली
रायबरेली। बेखौफ चोरों ने एक बार फिर रेलवे संपत्ति चोरी करने के दुस्साहस किया है। चोरों ने ऊंचाहार कानपुर रेलखंड के नजनपुर अंडरपास के बाद अब ऊंचाहार रायबरेली रेलखंड के सरबहदा अंडरपास को निशाना बनाया है। यहां से भी चोर लाखों रुपए कीमत की लोहे की जाली उठा ले गए हैं। ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के …
रायबरेली। बेखौफ चोरों ने एक बार फिर रेलवे संपत्ति चोरी करने के दुस्साहस किया है। चोरों ने ऊंचाहार कानपुर रेलखंड के नजनपुर अंडरपास के बाद अब ऊंचाहार रायबरेली रेलखंड के सरबहदा अंडरपास को निशाना बनाया है। यहां से भी चोर लाखों रुपए कीमत की लोहे की जाली उठा ले गए हैं।
ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के सरबहदा गांव के पास बनाए गए रेलवे अंडरपास में बनी नालियों के ऊपर लोहे की वजनदार जाली रखी गई थी। जिसे रात में चोर उठा ले गए है। चोर करीब एक दर्जन से अधिक जाली उठा ले गए है। एक जाली की कीमत बाइस हजार रुपए बताई जा रही है। जाली इतनी वजनदार थी कि उसे एक या दो व्यक्ति आसानी से नहीं उठा सकते थे।
इसलिए अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी चार पहिया वाहन से आए कई चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। कुछ दिन पूर्व इसी तरह ऊंचाहार कानपुर रेलखंड में नजनपुर गांव के पास स्थित अंडरपास की जाली चोरी हुई थी। जाली चोरी हो जाने से अंडरपास से आवागमन बंद हो गया है।
इन गांवों के आवागमन हुआ बाधित
सरबहदा अंडरपास से जाली चोरी हो जाने के कारण आसपास के दर्जनों गांव का आवागमन प्रभावित हुआ है। क्षेत्र के गांव रामसांडा , मियापुर, सेमरी रानापुर, भटेहरी, मनीपुर , गोपापुर आदि गांवों का आवागमन बंद है। रेल पथ निरीक्षक मो सईद ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें:-50 हजार का इनामी : पहचान छिपाकर करता था जाली करेंसी की सप्लाई
