रामपुर : करंट लगने से किसान की मौत, मोटर से पानी भरने के दौरान हुआ हादसा
रामपुर/सैदनगर, अमृत विचार। मोटर से पानी भरते समय किसान की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार के लोगों मेंकोहराम मच गया। जहां दोपहर में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। अजीमनगर थाना क्षेत्र के गांव नवाबगंज शुमली के कुंदनलाल रविवार को घर पर अकेला था।वह मोटर से पानी भरने के …
रामपुर/सैदनगर, अमृत विचार। मोटर से पानी भरते समय किसान की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार के लोगों मेंकोहराम मच गया। जहां दोपहर में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। अजीमनगर थाना क्षेत्र के गांव नवाबगंज शुमली के कुंदनलाल रविवार को घर पर अकेला था।वह मोटर से पानी भरने के लिए गया।अचानक से करंट लग जाने के कारण वह उसकी चपेट में आ गया।
करीब 11 बजे जब उसका पड़ोसी देशराज जब अपनी छत के ऊपर चढ़े तभी उन्होंने देखा कि कुंदनलाल के घर की मोटर चल रही है।तभी उसने टॉर्च जलाकर देखा तो मोटर से कुंदनलाल चिपका हुआ पड़ा था।उसके शोर मचाने पर आस पास के लोग मौके पर आ गए। बाद में उसका भाई भी आ गया। जहां उसको लेकर अस्पताल पहुंचे। डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। जहां दोपहर को उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
नदी में डूबने से किसान की मौत, मचा कोहराम
बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र में नदी पार कर रहे एक किसान की पैर फिसलने कर गहरे पानी में गिरने से डूबकर मौत हो गई। किसान की मौत से उसके घर में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिरसखेड़ा निवासी किसान गुरचरन सिंह (60) पुत्र अवतार सिंह शनिवार को जंगल से ईंधन लेने के लिए जा रहा था। जैसे ही वह नदी पार करने लगा, उसका पैर फिसल गया।वह नदी के गहरे पानी में जा गिरा। जिस कारण डूबने से उसकी मौत हो गई। परिजनों ने शनिवार को ही उसके शव को काफी तलाशा गया,लेकिन उसके शव नहीं मिला पाया। जिसके बाद परिजनों ने घटना की पुलिस को सूचना दी। रविवार को पुलिस ने मौके पर पहुंच ग्रामीणों की मदद से तलाश की। काफी तलाश के बाद उसका शव मिल पाया। जिसका देर से अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक अपने पीछे तीन बेटियों को छोड़ गया है। परिजनों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है।
ये भी पढ़ें:- आंतरिक और बाह्य सुरक्षा के बीच की खाई कम हो रही: राजनाथ सिंह
