DU Admission 2022: कोटा प्रवेश के लिए मंगलवार से दाखिला प्रक्रिया शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय मंगलवार से पाठ्येतर गतिविधियों कोटा (ईसीए) के माध्यम से प्रवेश के लिए अभियान शुरू करेगा। विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) श्रेणी से इस बार शैक्षणिक वर्ष 2022-23 के लिए ईसीए कोटे के माध्यम से 14 श्रेणियों में प्रवेश किया जा …

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय मंगलवार से पाठ्येतर गतिविधियों कोटा (ईसीए) के माध्यम से प्रवेश के लिए अभियान शुरू करेगा। विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) श्रेणी से इस बार शैक्षणिक वर्ष 2022-23 के लिए ईसीए कोटे के माध्यम से 14 श्रेणियों में प्रवेश किया जा रहा है, जिसमें सबसे अधिक 1748 पंजीकरण हुए हैं।

ये भी पढ़ें:-ISB हैदराबाद को मिला भारत में 1st रैंक, विश्व में 44वां स्थान

युनिवर्सिटी प्रशासन ने कहा कि ईसीए प्रवेश 2022-23 के लिए ‘ट्रायल’ मंगलवार, 18 अक्टूबर, 2022 से बृहस्पतिवार 27 अक्टूबर, 2022 तक शुरू होंगे। ईसीए के तहत सीट आवंटन के लिए, सामान्य विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (स्नातकोत्तर) – 2022 के संयुक्त स्कोर और ट्रायल तथा प्रमाण पत्र पर विचार किया जाएगा। एनसीसी और राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) को छोड़कर, 12 श्रेणियों के लिए 75 अंकों के ईसीए स्कोर के लिए, शारीरिक परीक्षण के आधार पर 60 अंक और जमा किए गए प्रमाणपत्रों के आधार पर 15 अंक दिए जाएंगे।

रचनात्मक लेखन, योग और डिजिटल मीडिया के लिए 19 और 20 अक्टूबर को, ललित कला के लिए 19 और 21 अक्टूबर को, संगीत (वाद्ययंत्र) के लिए 19 अक्टूबर को, संगीत के लिए 18 अक्टूबर को और प्रश्नोत्तरी पर 25 अक्टूबर को ‘ट्रायल’ आयोजित किया जायेगा। नृत्य के लिए ‘ट्रायल’ 19, 20, 21, 22, 25, 26 और 27 अक्टूबर, वाद-विवाद पर 19 अक्टूबर 20, 21, 22, 25 और 26 अक्टूबर, संगीत (गायन) 19, 20, 21, 22,25 और अक्टूबर को निर्धारित है।

दिल्ली विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने कहा कि एनसीसी और एनएसएस श्रेणियों में प्रवेश के लिए कोई शारीरिक परीक्षण नहीं होगा। एनएसएस और एनसीसी के लिए ईसीए स्कोर प्रमाणपत्रों के आधार पर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:-देहरादून: उच्च शिक्षा में प्रदेश के हर जिले में खुलेंगे दो मॉडल कॉलेज

 

संबंधित समाचार