दीपोत्सव की तैयारी : संतों को मिला व्यक्तिगत व वाहन पास का आश्वासन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। दीपोत्सव को लेकर अंतरराष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय में सोमवार की शाम जनप्रतिनिधि, अधिकारियों व संतों की संयुक्त बैठक हुई। प्रमुख संतों ने एक स्वर में प्रशासन के कार्यों की प्रशंसा की। सभी ने कहा कि हम लोग, आप सभी के प्रयास की सराहना करते हैं। प्रशासन द्वारा संतों के व्यक्तिगत व वाहन …

अमृत विचार, अयोध्या। दीपोत्सव को लेकर अंतरराष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय में सोमवार की शाम जनप्रतिनिधि, अधिकारियों व संतों की संयुक्त बैठक हुई। प्रमुख संतों ने एक स्वर में प्रशासन के कार्यों की प्रशंसा की। सभी ने कहा कि हम लोग, आप सभी के प्रयास की सराहना करते हैं।

प्रशासन द्वारा संतों के व्यक्तिगत व वाहन पास उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया है वह एक सराहनीय पहल है। दीपोत्सव कार्यक्रम की तरफ आने वाले सभी मार्गों पर तोरणद्वार बनाये जाएं। शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा की व्यवस्था करायी जाय।

महंत सुरेश दास, महंत अवधेश दास, महंत राजकुमार दास, महंत वैदेही शरण, महंत मैथिलीशरण, महंत दिनेशाचार्य, महंत राम दास, महंत कृपालु दास, महंत राजू दास के अतिरिक्त दो दर्जन से अधिक संत एवं महात्मा मौजूद रहे।

बैठक का संचालन अपर जिलाधिकारी नगर/मेलाधिकारी सलिल कुमार पटेल द्वारा किया गया। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने कहा संत महात्माओं के सुझावों को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्त, मेयर ऋषिकेश उपाध्याय, मंडलायुक्त नवदीप रिणवा, डीआईजी अमरेन्द्र प्रसाद सिंह, एसएसपी प्रशान्त वर्मा, नगर आयुक्त विशाल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अनिता यादव आदि आधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:- अयोध्या: दीपोत्सव की तैयारी शुरू, 14 लाख 50 हजार दीप जलाएंगें 18 हजार स्वयंसेवक

संबंधित समाचार