बरेली: मंगलवार को उड़ी सीबीएसई 10वीं के रिजल्ट की अफवाह, अभिभावक और छात्र परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सोमवार को सीबीएसई 12वीं का अचानक से रिजल्ट आने के बाद मंगलवार को सीबीएसई 10वीं के रिजल्ट की अफवाह उड़ गई। आनन फानन में स्कूल वालों से लेकर अभिभावकों तक सभी ने रिजल्ट देखना शुरू कर दिया। लेकिन वेबसाइट पर पहुंचने पर किसी को रिजल्ट नहीं मिला। काफी देर बाद पता चला …

बरेली, अमृत विचार। सोमवार को सीबीएसई 12वीं का अचानक से रिजल्ट आने के बाद मंगलवार को सीबीएसई 10वीं के रिजल्ट की अफवाह उड़ गई। आनन फानन में स्कूल वालों से लेकर अभिभावकों तक सभी ने रिजल्ट देखना शुरू कर दिया। लेकिन वेबसाइट पर पहुंचने पर किसी को रिजल्ट नहीं मिला। काफी देर बाद पता चला कि रिजल्ट की अफवाह उड़ाई गई थी।

मंगलवार दोपहर करीब 12:00 बजे सोशल मीडिया पर रिजल्ट घोषित होने की चर्चा होने लगी। कुछ ही देर में सूचना आग फैल गई। स्कूलों से लेकर अभिभावकों तक सभी के फोन घनघनाने लगे। वेबसाइट पर रिजल्ट नहीं मिलने से अभिभावक और छात्र दोनों ही परेशान हो रहे थे।

हद तो तब हो गई जब व्हाट्सएप पर 10वीं के रिजल्ट का एक लिंक भी शेयर किया जाने लगा। लिंक पर क्लिक करने से व्यक्ति सीबीएसई की वेबसाइट पर पहुंच रहा था। वहां पर छात्र का रोल नंबर, जन्मतिथि, स्कूल नंबर, सेंटर नंबर, और प्रवेश पत्र की आइडी डालकर रिजल्ट देखने की बात की जा रही थी।

काफी देर पता चला कि रिजल्ट की सूचना फर्जी थी। हांलाकि इसके बाद मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट कर यह घोषण की कि सीबीएसई कक्षा 10वीं के नतीजे बुधवार 15 जुलाई को जारी किए जाएंगे।

संबंधित समाचार