बरेली: कुलपति कक्ष में तोड़फोड़ करने वालों पर रिपोर्ट की तैयारी
बरेली, अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय में कुलपति कक्ष में हंगामा व दरवाजा तोड़ने के मामले में एक संगठन के छात्रों व कार्यकर्ताओं पर विश्वविद्यालय प्रशासन रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी कर रहा है। इसमें कुछ छात्र नेताओं को नामजद भी किया जाएगा। सीसीटीवी फुटेज व फोटोग्राफ एकत्र किए गए हैं। सोमवार को कुलपति प्रो. …
बरेली, अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय में कुलपति कक्ष में हंगामा व दरवाजा तोड़ने के मामले में एक संगठन के छात्रों व कार्यकर्ताओं पर विश्वविद्यालय प्रशासन रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी कर रहा है। इसमें कुछ छात्र नेताओं को नामजद भी किया जाएगा। सीसीटीवी फुटेज व फोटोग्राफ एकत्र किए गए हैं। सोमवार को कुलपति प्रो. केपी सिंह ने प्रॉक्टोरियल बोर्ड के साथ बैठक कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली है। अब कुलपति कक्ष की सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। हालांकि, इस मामले को लेकर कोई खुलकर नहीं बोल रहा है।
ये भी पढ़ें- बरेली: नगर निगम ने शहर को बेहतर बनाने को कदम बढ़ाया, जनता भी जुड़े तो चल पड़ेगी मुहिम
12 अक्टूबर को बिजनौर के कुछ छात्र विश्वविद्यालय में परिणाम की शिकायत लेकर पहुंचे थे। एक छात्र संगठन ने कुलसचिव व परीक्षा नियंत्रक से उनकी मुलाकात भी कराई थी। उसके बाद छात्र वापस जा रहे थे तो दूसरे संगठन ने छात्रों को रोक लिया था। उसके बाद जबरन कुलपति कक्ष में घुसने का प्रयास किया था। सुरक्षा प्रभारी से भी धक्का-मुक्की हुई थी। इस दौरान छात्रों ने कुलपति कक्ष का दरवाजा भी तोड़ दिया था। किसी तरह मामला शांत हुआ था। उस वक्त कुलपति विश्वविद्यालय में नहीं थे। अब इस मामले में कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
ये भी पढ़ें- बरेली: एडीएम सिटी ने पटाखा दुकानों की जांच कर परखीं व्यवस्थाएं, व्यापारियों में मची खलबली
