हरदोई: पांचवें दिन झाड़ियों में मिला लापता बच्चे का शव, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। घर के बाहर अपने खेल रहा मासूम कृष्णा अचानक वहीं से गायब हो गया। इसका पता होते ही इलाके में हड़कंप मच गया। वहां पहुंचें एसपी राजेश द्विवेदी और एएसपी पूर्वी अनिल कुमार यादव ने बच्चे के इस तरह गायब होने के बारे में पड़ताल की। बच्चे की तलाश की जा रही थी,इसी बीच …

हरदोई। घर के बाहर अपने खेल रहा मासूम कृष्णा अचानक वहीं से गायब हो गया। इसका पता होते ही इलाके में हड़कंप मच गया। वहां पहुंचें एसपी राजेश द्विवेदी और एएसपी पूर्वी अनिल कुमार यादव ने बच्चे के इस तरह गायब होने के बारे में पड़ताल की। बच्चे की तलाश की जा रही थी,इसी बीच मंगलवार की सुबह पांचवें दिन उसका शव झाड़ियों में पड़ा हुआ देखा गया। शव पाए जाने की खबर जंगल में लगी आग की तरह फैल गई। इलाके में सनसनी फैली हुई है।

बताया गया है कि माधौगंज थाने के इकसई गांव निवासी ईश्वर चन्द्र का चार वर्षीय इकलौता पुत्र कृष्णा शुक्रवार की सुबह अपने घर के बाहर अपने हमजोली बच्चों के साथ खेल रहा था। वहीं से वह अचानक गायब हो गया। इसका पता होते ही वहां हड़कंप मच गया। पता होते ही एसपी राजेश द्विवेदी और एएसपी पूर्वी अनिल कुमार यादव ने गांव पहुंच कर इस तरह गायब हुए बच्चे के बारे में पड़ताल की पुलिस छानबीन करने में जुटी हुई थी। बच्चे की हर तरफ सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

इसी बीच मंगलवार की सुबह कुछ लोग आपस में इस बात की कानाफूसी कर रहे थे कि हथौड़ा ड्रेन के झाड़ियों से बदबू आ रही है। इसकी चर्चा आम हो गई। वहां पहुंची पुलिस ने झाड़ियों से एक बच्चे का शव बरामद किया। बरामद हुए शव की शिनाख्त लापता हुए कृष्णा के रूप में की गई। शव मिलने का पता होते ही सीओ बिलग्राम एसके सिंह मौके पर पहुंचें। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से पूछताछ करते हुए पुलिस को मामले के जल्द खुलासे के निर्देश दिए। कृष्णा की हत्या कर उसका शव झाड़ियों में फेंका गया,हर कोई यही कह रहा है। जबकि पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकता है।

12 सालों बाद आंगन में गूंजी थी किलकारी
कृष्णा ईश्वर चन्द्र का इकलौता बेटा था। उसने बताया कि शादी के बाद हर कोई घर में नन्हा मेहमान आने के इंतज़ार में बेचैन था। उसके 12 सालों बाद बड़ी मन्नत-मुरादो से घर में कोई नन्हा मेहमान आया तो वहां का कोना-कोना खिलखिला उठा था। ख़ामोश हो चुका आंगन चहक उठा। सिर्फ ईश्वर चन्द्र ही नही, बल्कि उसके सभी नातेदार और रिश्तेदार खुशी से झूम उठे थे। कृष्णा की गज़ब की मासूमियत का हर कोई कायल हो गया था। घर ही नहीं, वह बाहर वालों का चहेता बन गया था।

हर कोई हत्या कर शव फेंकने की कर रहा है बातें
हरदोई। इकसई गांव के ईश्वर चन्द्र के इकलौते बेटे कृष्णा की हत्या करने के बाद उसका शव झाड़ियों में फेंका गया, इलाके का हर कोई ऐसा ही बोल रहा है। ईश्वर चन्द्र का कहना है कि फिलहाल उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी, फिर किसने और क्यो इस उसके खिलखिलाते हुए आंगन को रुला दिया ? पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पहले पुलिस भी कुछ ऐसा ही मान रही है। वहां पहुंचे पुलिस अफसरों ने खुद एक-एक चीज़ को बड़ी बारीकी से परखा। सीओ बिलग्राम एसके सिंह ने इसके जल्द खुलासे का दावा किया है।

यह भी पढ़े:-उन्नाव: नशे में धुत्त शिक्षक का गाली देते VIDEO VIRAL, बीएसए ने किया निलंबित

संबंधित समाचार