अयोध्या: सुरक्षा समिति की बैठक कुछ देर में, लिए जा सकते हैं महत्वपूर्ण फैसले
अमृत विचार, अयोध्या। रामलला के मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करने के लिए कुछ ही देर में राम मंदिर स्थायी सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित होने वाली है। इसमें डीजीपी, एडीजी सुरक्षा समेत सुरक्षा से जुड़ी हुई एजेंसियों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। सीआरपीएफ-पीएससी और खुफिया विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी सुरक्षा समिति की बैठक …
अमृत विचार, अयोध्या। रामलला के मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करने के लिए कुछ ही देर में राम मंदिर स्थायी सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित होने वाली है। इसमें डीजीपी, एडीजी सुरक्षा समेत सुरक्षा से जुड़ी हुई एजेंसियों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। सीआरपीएफ-पीएससी और खुफिया विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी सुरक्षा समिति की बैठक में हिस्सा लेंगे। यह बैठक श्रीराम जन्मभूमि रामघाट कार्यशाला पर होगी। यही नही डीजीपी दीपोत्सव की तैयारियों का भी जायजा लेंगे।
यह बैठक हर तीसरे महीने होती है, लेकिन दीपोत्सव से पहले सुरक्षा समिति की बैठक में कुछ अन्य महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए जा सकते हैं। गौरतलब है कि 23 को होने वाले दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ भी अयोध्या पहुंच रहे हैं।
मुख्य सचिव करेंगे राम की पैड़ी का निरीक्षण
सीएम योगी के दौरे के पहले मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र भी अयोध्या पहुंच रहे हैं। वह दीपोत्सव की तैयारियों को परखेंगे। अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद वह राम की पैड़ी का निरीक्षण भी करेंगे।
यह भी पढ़े:-उन्नाव: सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दुर्घटनाओं को रोकने पर दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश
